फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   A 12th-grade student who went out to get his gas cylinder refilled drowned in a ditch.

Kangra News: गैस सिलिंडर भरवाने निकले 12वीं के विद्यार्थी की खड्ड में डूबने से मौत

Tue, 09 Jun 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 09 Jun 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
A 12th-grade student who went out to get his gas cylinder refilled drowned in a ditch.
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल जवाली के अंतर्गत करड़ियाल गांव के एक 17 वर्षीय किशोर की देहर (खखोंड) खड्ड में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वंश पुत्र सुमेर नाथ के रूप में हुई है, जो 12वीं कक्षा का छात्र था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह वंश अपने दो दोस्तों आकाश शर्मा और सुरजीत कुमार के साथ घर से गैस सिलिंडर भरवाने निकला था। एजेंसी में सिलिंडर न भर पाने के कारण तीनों दोस्त खखोंड की खड्ड में नहाने चले गए। नहाते समय वंश अचानक गहरे पानी में समा गया। दोस्तों के शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालकर सिविल अस्पताल जवाली ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों की पुष्टि रिपोर्ट आने के बाद ही होगी। वंश पावर लिफ्टिंग का एक उभरता हुआ खिलाड़ी था। उसने उपमंडल और जिला स्तर पर कई मेडल जीते थे और वह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटा था। उसकी असामयिक मौत से पिता सुमेर नाथ (जो स्थानीय कॉलेज में क्लर्क हैं) और माता अंजना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि खड्ड में जगह-जगह गहरे कुंड हैं, लेकिन प्रशासन ने यहां कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं की है, जिसके चलते पहले भी हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed