{"_id":"67f428d5e548d3952806e27f","slug":"a-10-bed-ayurveda-hospital-will-be-built-in-kosari-yadavendra-kangra-news-c-95-1-ssml1021-172309-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादवेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसरी में बनेगा 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल : यादवेंद्र
विज्ञापन
लंबागांव खण्ड़ की कोसली पंचायत के देहरू गांव में लोगों की समस्याएं सुनते हुए खेल मंत्री यादवे
लंबागांव (कांगड़ा)। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादवेंद्र गोमा ने कहा कि पंचायत कोसरी के आयुर्वेद औषधालय को स्तरोन्नत कर 10 बिस्तरों का आयुर्वेद अस्पताल बनाया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
आयुष मंत्री ने सोमवार को लंबागांव खंड की कोसरी पंचायत के देहरू गांव में जनसमस्याओं को सुना और समाधान किया। उन्होंने मुख्य सड़क से देहरु गांव को जोडऩे वाली संपर्क सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि गांव को जोड़ने वाली सड़क के लिए 10 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। बरसात से पहले मुख्य चढ़ाई पर कंकरीट किया जाएगा, ताकि आवाजाही में मुश्किल न हो। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि यह इस वर्ष के अंत तक बनकर तैयार हो जाएगी। इस क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति को बढिय़ा करने के लिए 33 केवी का सब स्टेशन भी लगाया जा रहा है।
इस मौके पर पर जोन प्रभारी ओपी धीमान, पंचायत के उपप्रधान कुलवंत शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत आशापुरी अनिता शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत ठेहड़ू विनोद, जोन अध्यक्ष विनोद टंडन, पूर्व प्रधान कश्मीर सिंह और रीता पटियाल व अन्य लोग उपस्थित रहे।