{"_id":"5c72df58bdec227382448279","slug":"91551032152-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकियों से परेशान चार दर्जन कश्मीरियों ने छोड़ी शिव नगरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमकियों से परेशान चार दर्जन कश्मीरियों ने छोड़ी शिव नगरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दर्जन कश्मीरियों ने छोड़ी शिव नगरी
बैजनाथ (कांगड़ा)। पुलवामा आतंकी हमले के बाद कश्मीरियों को मिल रही धमकियों के बीच करीब चार दर्जन कश्मीरी शिव नगरी बैजनाथ को छोड़कर चले गए हैं। कई जाने की तैयारी कर रहे हैं। बैजनाथ में करीब डेढ़ सौ से भी अधिक कश्मीरी पुलिस थाना में पंजीकृत होकर विभिन्न काम कर रहे हैं। लेकिन, पुलवामा हमले के बाद अब कश्मीरियों ने घर वापसी करना शुरू कर दिया है।
हमले के बाद कुछ संगठन कश्मीरियों को धमकियां दे रहे हैं। हालांकि, सरकार और प्रशासन ने कश्मीरियों को हर सुरक्षा मुहैया करवाने का आह्वान किया है। लेकिन, फिर भी सामान ढोने वाले अधिकांश कश्मीरियों ने कश्मीर वापसी कर ली है। वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोग यहां पर अपना लेन-देन निपटाकर कश्मीर जाने के लिए तैयार हैं। उधर, डीएसपी प्रताप ठाकुर ने बताया कि स्थानीय थाने के तहत करीब दस दर्जन से अधिक कश्मीरी पंजीकृत हैं। उन्हें कश्मीरियों के वापस जाने की कोई जानकारी नहीं है। सामान ढोने वाले कश्मीरी हवीव खान ने बताया कि उनके परिजन उन्हें वापस घर आने को कह रहे हैं। वह घर जा रहे हैं। हालात सुधरने पर वह वापस आएंगे।