फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Questions raised over the delay in the swearing-in of BDC members.

Kangra News: बीडीसी सदस्यों की शपथ में देरी पर उठाए सवाल

Wed, 02 Sep 2026 08:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 02 Sep 2026 08:48 PM IST
विज्ञापन
Questions raised over the delay in the swearing-in of BDC members.
रैत (कांगड़ा)। रैत ब्लॉक में नवनिर्वाचित पंचायत समिति (बीडीसी) सदस्यों के शपथ ग्रहण में हो रही देरी के मामले में भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह चौधरी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने प्रशासन से निर्वाचित प्रतिनिधियों को शीघ्र शपथ दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 79 के तहत पंचायत समिति सदस्यों की शपथ और आगामी निर्वाचन प्रक्रिया का स्पष्ट प्रावधान है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन स्पष्ट करे कि क्या किसी राजनीतिक दबाव या स्वार्थ के चलते इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। यदि कोई कानूनी, प्रशासनिक अथवा तकनीकी अड़चन है, तो उसे भी जनता के समक्ष सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि जनादेश से चुने गए प्रतिनिधियों को समय पर संवैधानिक दायित्व निभाने का अवसर मिलना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed