{"_id":"5bafcbc5867a555b081aa55d","slug":"91538247621-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला से शिमला हुआ 70 रुपये और महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला से शिमला हुआ 70 रुपये और महंगा
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। अब बसों में सफर करने के लिए यात्रियों को जेब और ढीली करनी पड़ेगी। सरकार ने लोगों पर महंगाई का बोझ डाल दिया है। जिला मुख्यालय के लोगों को अब राजधानी शिमला जाने के लिए 70 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे।
यहां से एचआरटीसी की साधारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब 356 के बजाय अब 426 रुपये शिमला के लिए चुकाने होंगे। धर्मशाला से वाया मंडी होकर शिमला पहुंचने पर 85 रुपये अतिरिक्त किराया लगेगा। पहले यह किराया 418 था, जबकि अब 503 रुपये होगा। वहीं चंडीगढ़ के लिए अब 330 के बजाय 360, दिल्ली के लिए 589 के बजाय 632, होशियारपुर के लिए 189 के बजाय 222 और पठानकोट के लिए 138 के बजाय अब यात्रियों को 161 रुपये यात्रियों को चुकाने होंगे।
टिकटिंग मशीनों में हो चुका है फीड
वहीं निगम की मानें तो इस बढ़े हुए किराये को शनिवार से ही टिकटिंग मशीनों में फीड कर दिया है। इसके चलते शनिवार को निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बढ़ा हुआ किराया चुकाना पड़ा। शनिवार को निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को 20 से 24 प्रतिशत अधिक किराया चुका कर अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
कोट्स
प्रदेश सरकार की ओर से बढ़ाए हुए किराये को शनिवार से ही लागू कर दिया गया है। निगम के परिचालकों के पास मौजूद मशीनों में बढ़े हुए किराए को फीड किया जा चुका है। परिचालक अब यात्रियों से बढ़े हुए किराये के हिसाब से ही पैसे वसूल रहे हैं। - पंकज चड्ढा, आरएम, धर्मशाला डिपो।