{"_id":"5ae218db4f1c1b76098b697f","slug":"91524766939-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीक सीजन में आठ और होटलों को बिजली-पानी कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीक सीजन में आठ और होटलों को बिजली-पानी कट
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पीक सीजन में आठ और होटलों का बिजली-पानी बंद
हाईकोर्ट के आदेशों के बाद धर्मशाला नगर निगम ने की कार्रवाई
विद्युत बोर्ड और आईपीएच ने काटा बिजली और पानी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। पीक सीजन में पर्यटन नगरी धर्मशाला के आठ और अवैध होटलों पर हाईकोर्ट की गाज गिरी है। हाईकोर्ट के आदेशों के बाद इन अवैध होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन काटे गए हैं। नगर निगम धर्मशाला ने बिजली बोर्ड और आईपीएच के अधिकारियों के साथ वीरवार को अवैध तरीके से निर्मित होटलों का पानी-बिजली बंद कर दिया है। इससे पहले भी हाईकोर्ट ने नगर निगम धर्मशाला के दायरे में आने वाले लगभग 170 अवैध होटलों के बिजली-पानी काटा है। इसके बाद से अभी तक इन होटलों का अभी तक पानी और बिजली बहाल नहीं हो पाई है। हालांकि नगर निगम धर्मशाला और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने अवैध होटलों को अपने वैध हिस्से में काम शुरू करने से पहले सभी कमियों को पूरा करने की हिदायत दी थी। इसके बाद भी कई होटल संचालक तीन महीने में कमियों को पूरा नहीं कर पाए हैं।
इस संबंध में बिजली बोर्ड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार ने कहा कि नगर निगम के निर्देशों के बाद आठ अवैध होटलों की बिजली आपूर्ति काटी गई है।वहीं, नगर निगम धर्मशाला की आयुक्त राखिल काहलो ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेेशों के बाद आठ होटलों के बिजली-पानी काटा गया है।