{"_id":"59f74ac44f1c1bee688b83e4","slug":"91509378756-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाटी और चंबयाली गायकों ने लूटी वाहावाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाटी और चंबयाली गायकों ने लूटी वाहावाही
Updated Mon, 30 Oct 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डरोह (कांगड़ा)। पीटीसी डरोह में दीक्षांत समारोह के मौके पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में चंबयाली गीतों और कुल्लवी नाटी पर जमकर तालियां बजीं। पास आउट होने वाले उप निरीक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, पीटीसी में कार्य कर रहे अन्य कर्मचारियों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल डरोह के छात्रों ने भी अपने अंदाज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीआईजी ने स्कूली छात्रों को पुरस्कृत भी किया।
उधर, पीटीसी डरोह के एसपी संतोष पटियाल ने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रोबेशनर उप निरीक्षकों को न केवल मैदानी प्रशिक्षण दिया गया है बल्कि कानून के हर पहलू की बारीकी से जानकारियां दी गई हैं। एसपी ने बताया कि ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डिवेलपमेंट नई दिल्ली के दिशा निर्देशों के अनुसार भी प्रशिक्षण दिया गया है। मैदानी प्रशिक्षण के साथ मानव अधिकार, समाज सेवा, मानव व्यवहार, अपराध शास्त्र, कंप्यूटर शिक्षा, रॉक क्लाइबिंग, पैराग्लाइडिंग प्रशिक्षण, लाइफ सेविंग रेस्क्यू स्विंमिंग, रेवन्यू रिकॉर्ड ट्रेनिंग और फायरिंग का भी प्रशिक्षण दिया गया है। पासआउट होने वाले सभी अधिकारी मंगलवार को अपनी रेंज और यूनिट में रिपोर्ट करेंगे।