{"_id":"59ef88514f1c1b70548b9107","slug":"91508870225-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परागपुर में कब बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परागपुर में कब बनेगा आर्ट एंड क्राफ्ट भवन
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। धरोहर गांव परागपुर में ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने आर्ट एंड क्राफ्ट भवन निर्माण के लिए वर्ष 2010 में 12 लाख रुपये स्वीकृत किए थे। इसके तहत परागपुर में आर्ट एंड क्राफ्ट की दुकानों और एक सभागार का निर्माण होना था।
यह योजना धरोहर गांव में आर्ट एंड क्राफ्ट को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई थी। केंद्र से मंजूर धनराशि में से 2 लाख 40 हजार रुपये खर्च भी कर दिए गए हैं और पर्यटन विभाग के पास शेष 9 लाख 60 हजार रुपये जमा हैं, लेकिन परागपुर में आर्ट एंड क्राफ्ट भवन निर्माण के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई गई है। परागपुर के निवासी राजेश शर्मा, अर्पित, सुरिंद्र कुमार, मुकेश सोनी, अमित, मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा, अभिषेक सोनी, मोहित, रणधीर, दीपक, राकेश, परविंद्र, सतीश, रिशु और मुनीश आदि ने पर्यटन विभाग से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द परागपुर में स्वीकृत आर्ट एंड क्राफ्ट भवन का निर्माण करवाया जाए, ताकि धरोहर गांव के बेरोजगार युवाओं के साथ यहां आने वाले पर्यटकों को भी इसका लाभ मिल सके। उन्होंने परागपुर में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर सरकार की बेरुखी पर भी आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि वे इसका हिसाब उन नेताओं से भी मांगते हैं जो परागपुर के विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।
कोट-------
-परागपुर में आर्ट एंड काफ्ट भवन बनाने का मामला अभी मेरे ध्यान में नहीं है। इस मामले की फाइल मंगवाकर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी ।
- सुनयना शर्मा, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग धर्मशाला।
प्रोजेक्ट जल्द पूरा हो
परागपुर में आर्ट एंड क्राफ्ट की दुकानें बनाने के लिए पर्यटन विभाग ने जो पैसे स्वीकृत किए हैं, उन्हें विभाग जल्द खर्च कर स्वीकृत प्रोजेक्ट को पूरा करे।
विज्ञापन
- मदन गोपाल, उपप्रधान, पंचायत परागपुर
-------------------------------------------------
स्वीकृत धन खर्च न होने की हो जांच
परागपुर के विकास और उत्थान के लिए स्वीकृत धन क्यों नही खर्च किया गया, यह जांच का विषय है। कांग्रेस सरकार आने पर इसकी जांच की मांग की जाएगी।
- मनोज शर्मा, अध्यक्ष, युकां ब्लाक जसवां परागपुर
-------------------------------------
भाजपा सरकार बनने पर उठाएंगे मसला
परागपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिले यह भाजपा की प्राथमिकता रही है। पार्टी की सरकार आने पर यह मामला अवश्य उठाया जाएगा। - मुकेश सोनी, अध्यक्ष, भाजयुमो जसवां परागपुर मंडल
-----------------------------------------
जल्द निर्माण करवाए विभाग
परागपुर में पर्यटन को बढ़ावा मिले यही पंचायत चाहती है। धरोहर गांव में आर्ट एंड क्राफ्ट भवन का पर्यटन विभाग जल्द निर्माण करवाए । - सुदेश शर्मा, प्रधान, पंचायत परागपुर