{"_id":"5a05e8524f1c1bf2538bc012","slug":"81510336594-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैजनाथ में दोनों प्रत्याशी जीत रहे हैं, तो हार कौन रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैजनाथ में दोनों प्रत्याशी जीत रहे हैं, तो हार कौन रहा
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेअमर उजाला ब्यूरो
बैजनाथ (कांगड़ा)। मतदान के बाद अब दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच जमा घटाने का दौर शुरू हो गया है। कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने हिसाब से मतदान के आंकड़ों को फिट कर अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित कर रहे हैं। वहीं, मतदाता अब भी सच्ची बात बताने से परहेज कर रहे हैं और पार्टी के कार्यकर्ता को भांप कर उसी पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में बात कर रहे हैं।
कांग्रेस के किशोरी लाल ने रोजाना की तरह सुबह शिव मंदिर में जाने के बाद अपनी दिनचर्या शुरू की और बाजार में आ गए। बाद में कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलते रहे। कार्यकर्ता कार्यालय में आकर उन्हें मतदान की अपडेट देते रहे। दूसरी तरफ भाजपा प्रत्याशी मुलख राज प्रेमी ने सुबह थोड़ी देरी से पार्टी के कार्यालय में पहुंचे। बाद में महाकाल में अंतिम संस्कार में चले गए। दोपहर के समय कार्यालय में आकर कार्यकर्ताओं से अपडेट ली। दोनों प्रत्याशी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। पूरे विश्वास से भरे किशोरी लाल का कहना है कि उन्हें पार्टी से हटकर मत मिले हैं। वे हर हाल में जीत रहे हैं। उनका कहना है कि यह कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है और इस बार भी कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा प्रत्याशी मुलख राज प्रेमी का कहना है कि लोगों ने भाजपा के पक्ष में खुलकर मतदान किया है और यह सब जीत के अंतर से साफ हो जाएगा। दोनों प्रत्याशी जीत रहे हैं, तो हार कौन रहा है।