फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   आरएफएसएल धर्मशाला जल्द निपटाएगी ड्रग्स के केस

आरएफएसएल धर्मशाला जल्द निपटाएगी ड्रग्स के केस

Wed, 13 Mar 2019 11:53 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
आरएफएसएल धर्मशाला जल्द निपटाएगी ड्रग्स के केस
श्रेत्रीय फोरेंसिक लैब में जल्द मिलेगी
विज्ञापन

ड्रग्स, जहर खाने के मामलों की रिपोर्ट
क्षेत्रीय विज्ञान प्रयोगशाला को मिला जीसीएमएस उपकरण
वायोलॉजिकल मामलों को सुलझाने में भी मिलेगी मदद
विपिन चौधरी
धर्मशाला। क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला धर्मशाला में ड्रग्स और प्वाइजन से संबंधित मामलों की रिपोर्ट अब जल्द मिलेगी। इससे पुलिस प्रशासन को भी इन मामलों को सुलझाने में आसानी होगी और जल्द इन मामलों को सुलझाया जा सकेगा।
ड्रग्स और जहर से संबंधित सैंपलों की जल्द रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए आरएफएसएल धर्मशाला को गैस क्रोमेटोग्राफी विद मॉस स्पेक्ट्रोमेट्री (जीसीएमएस) उपकरण मिल गया है। इस उपकरण के मिलने से आरएफएसएल धर्मशाला को ड्रग्स और जहर खाने से होने वाली मौत की रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। इसके अलावा जीसीएमएस उपकरण से मिलने वाली रिपोर्ट भी पूरी तरह से सही होगी और उसमें ड्रग्स और जहर की ली गई मात्रा की भी पूरी जानकारी मिलेगी। वहीं, रिपोर्ट के जल्द आने से संबंधित मामलों जल्द सुलझाया जा सकेगा। आरएफएसएल धर्मशाला में रोजाना कई मामले ड्रग्स और जहर खाने से संबंधित कांगड़ा, चंबा और ऊना सहित अन्य जिलों के आते हैं, लेकिन उच्च तकनीक न होने के कारण इनका विश्लेषण करने में फोरेंसिक लैब के वैज्ञानिकों को काफी समय लग जाता था। अब अत्याधुनिक उपकरण आरएफएसएल मिलने से जहां वैज्ञानिकों को राहत मिलेगी, वहीं रिपोर्ट भी जल्द मिलेगी।
विज्ञापन

कोट्स
-क्षेत्रीय फोरेंसिक लैब धर्मशाला में कई प्रकार के नए उपकरण आए हैं। इनमें जीसीएमएस भी एक है। इस उपकरण के मिल जाने से अब ड्रग्स और जहर खाने से संबंधित मामलों की जल्द और सही रिपोर्ट मिल सकेगी, जिसका फायदा मामले सुलझाने में होगा। - डा. मीनाक्षी महाजन, डिप्टी डायरेक्टर, आरएफएसएल, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed