फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हाउस टैक्स तो देते हैं पर सड़क सुविधा नहीं

हाउस टैक्स तो देते हैं पर सड़क सुविधा नहीं

Sun, 04 Feb 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाउस टैक्स तो देते हैं पर सड़क सुविधा नहीं
हरीश चंद्र
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला के भागसुनाग वार्ड नंबर-दो में कई छोटे गांव ऐसे भी जहां तक अभी सड़क सुविधा तक नहीं है। नगर परिषद धर्मशाला नगर निगम भी बन गई, लेकिन अभी तक राजस्व विभाग के रक्कड़ गांव में अभी तक कोई सड़क नहीं बन पाई है। इस कारण वहां के लोगों को नगर निगम धर्मशाला से कोई लेना-देना नहीं है। रक्कड़ राजस्व गांव के साथ छोटे हैनी, दोपवल, मटेहड़, खताड़ और सुकैड़ी गांव आते हैं, जो नगर परिषद के समय से हाउस टैक्स दे रहे हैं। बावजूद इससे नगर निगम उन्हें कोई सुविधा मुहैया नहीं करवा पाई है। इसके अलावा भागसुनाग वार्ड के दशालनी और हिरन गांव में हाल ही में सड़क बनी है।
वहीं, भागसुनाग चौक पर पार्किंग की समस्या से पर्यटकों और स्थानीय लोगों को जूझना पड़ रहा है। भागसुनाग टैक्सी स्टैंड में हर रोज हजारों पर्यटक आते जाते हैं, लेकिन सार्वजनिक शौचालय न होने क कारण पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इनसेट
छह इंच की सीवरेज पाइप बिछाने पर उठे सवाल
भागसुनाग वार्ड में आजकल सीवरेज लाइन बिछाने का काम चला है। इस पर स्थानीय लोगों और कारोबारियों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार वहां पर आईपीएच विभाग का सीवरेज विंग मात्र छह इंच की पाइप बिछा रहा है। इस कारण निकट भविष्य में सीवरेज लाइन ब्लॉक होने की पूरी संभावना है। लोगों का कहना है कि सीवरेज लाइन में कम से कम 10 इंच की पाइप तो होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
सुभाष चंद पठानिया ने कहा कि नगर निगम धर्मशाला धर्मकोट क्षेत्र में सुविधा के नाम पर कुछ नहीं देता है। यहां पर सफाई कर्मचारी रूटीन में कूड़ा नहीं उठाते हैं। इस कारण कई दिनों तक गंदगी कूड़ेदान में भरी पड़ी रहती है।
कोट्स
विपिन कुमार ने कहा कि पर्यटकों की हर दिन धर्मकोट में आवाजाही रहती है, लेकिन पर्यटन विभाग ने यहां पर कोई केंद्र नहीं खोला है, जिससे पर्यटकों को क्षेत्र के बारे में जानकारी मिल सके। इसके अलावा सफाई सुविधा भी नाममात्र की है।
कोट्स
चोकस राम ने कहा कि कूड़ंदान भरने के बाद भी नगर निगम समय पर उन्हें खाली नहीं करती है। इस कारण टैक्सी स्टैंड के आसपास गंदगी का आमल रहता है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को इससे असुविधा होती है।
कोट्स
भागसुनाग मंदिर के पुजारी अरुण शर्मा ने कहा कि टैक्सी स्टैंड और वाटर फॉल के रास्ते पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण होना चाहिए, जिससे पर्यटकों को सुविधा मिल सके। शौचालय न होने के कारण पर्यटकों को होटलों और खुले में शौच जाना पड़ता है। साथ ही भागसुनाग के क्षेत्र में कूड़ेदान की संख्या नगर निगम को बढ़ानी चाहिए ताकि लोग खुले में गंदगी ने फैला सके।
कोट्स
विजय कुमार ने कहा कि भागसुनाग वार्ड में जो सिवरेज लाइन बिछाई जा रही है। उसमें काफी छोटे पाइप डाले जा रहे हैं। भविष्य की जनसंख्या को देखते हुए पाइप का साइज बढ़ाना चाहिए, ताकि सीवरेज लाइन ब्लॉक न हो सके।
कोट्स
कारोबारी मदन कुमार ने कहा कि आईपीएच का सीवरेज विंग सिर्फ दो फुट की गहराई में लाइन बिछा रहा है, जो तर्क संगत नहीं है। पाइप लाइन की गहराई कम होने से आने वाले समय में कारोबारियों को दिक्कतें उठानी पड़ेगी।
इनसेट
जोगिंद्र सिंह ने कहा कि भागसुनाग वार्ड में पार्किंग की समस्या दिनोंदिन बढ़ रही है। वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए नगर निगम को टैक्सी स्टैंड के साथ ही एक बहुमंजिला पार्किंग का निर्माण करना चाहिए।
कोट्स
कारोबारी अशोक कुमार ने कहा कि भागसुनाग मंदिर परिसर सहित पूरे वार्ड में सफाई व्यवस्था में सुधार लाने की जरूरत है। नगर निगम को वार्ड की सफाई के लिए दस कर्मचारियों को तैनात करना चाहिए। वर्तमान समय में दो से तीन सफाई कर्मचारी सफाई करने आते हैं।
कोट्स
सन्नी नैहरिया ने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए प्रशासन और नगर निगम धर्मशाला भागसुनाग वार्ड में कोई काम नहीं कर रही है, ताकि पर्यटक यहां बार-बार आ सकें। वर्तमान में तो यहां पर पर्यटकों को बैठने के लिए भी कोई उचित स्थान नहीं है।

कोट्स
भागसुनाग वार्ड के पार्षद ओंकार नैहरिया ने कहा कि रक्कड़ गांव के लिए सड़क निर्माण की टेंडर प्रक्रिया हो गई थी, जिसे वर्तमान सरकार ने कुछ समय के लिए रोक लगा दी है। इसके अलावा पार्किंग और सार्वजनिक शौचालय का मामला बार-बार नगर निगम के समक्ष उठाया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वार्ड में चल रहे निर्माण कार्य के लिए भी सीमेंट मुहैया नहीं करवाया जा रहा है। इस कारण कई काम ठप पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed