{"_id":"61129c2c8ebc3e738306444e","slug":"70-new-corona-cases-in-kangra-after-54-days-kangra-news-sml379986044","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गांव के 14 लोग पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से गांव के 14 लोग पॉजिटिव
विज्ञापन
धर्मशाला। जिला कांगड़ा में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर डराने लगा है। लगातार संक्रमण के मामलो में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। मंगलवार को खुंडियां के कुवाली गांव में एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से 14 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं मंगलवार को 54 दिन बाद जिले में कोरोना के 70 मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 18 साल से कम 12 बच्चे भी शामिल हैं।
जिला कांगड़ा में 45 दिन बाद एक्टिव केस का आंकड़ा 328 पहुंच गया है, जो स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन व लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। सीएमओ डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि संक्रमितों में 14 लोग कुवाली गांव के लोग शमिल हैं। इसके अलावा रेहलु गांव के पांच लोग संक्रमित हुए हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अगर किसी भी व्यक्ति में लक्षण पाए जाते हैं तो तुरंत नजदीक के अस्पताल में कोरोना जांच करवाएं। वहीं कोविड-19 के नियमों का पालन करें और मास्क का प्रयोग सही से करें। उन्होंने कहा कि जिस पात्र व्यक्ति ने वैक्सीन की पहली डोज नहीं लगवाई है, वह इस सप्ताह के भीतर अपनी वैक्सीन जरूर लगवाएं।
चढियार स्कूल की छात्रा निकली पॉजिटिव
चढियार (कांगड़ा)। बख्शी प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चढियार की 12वीं कक्षा की एक छात्रा पॉजिटिव आई है। जानकारी के अनुसार छात्रा में कोरोना के लक्षण पाए गए, जिसके चलते स्कूल प्रशासन ने छात्रा का कोरोना टेस्ट करवाया और उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। प्रधानाचार्य देशराज ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाकी 26 बच्चों व 4 शिक्षकों के भी मंगलवार को कोरोना टेस्ट करवाए गए, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।