{"_id":"6833672d4842cfefae0480e4","slug":"625-students-appeared-in-the-upsc-preliminary-exam-in-the-first-session-and-623-in-the-second-session-kangra-news-c-95-1-ssml1021-178612-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहले सत्र में 625, दूसरे सत्र में 623 ने दी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहले सत्र में 625, दूसरे सत्र में 623 ने दी यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
धर्मशाला के बाॅय स्कूल में यूपीएसई की प्रारंभिक परीक्षा देकर बाहर आते हुए अभ्यर्थी। संवाद
धर्मशाला। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की रविवार को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के लिए जिला कांगड़ा में तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां पर परीक्षा के लिए 864 अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे। दो सत्रों में आयोजित हुई इस परीक्षा में पहले सत्र में 625, जबकि दूसरे सत्र में 623 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि रविवार को जिले में राजकीय (छात्र) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला, राजकीय (छात्रा) वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धर्मशाला तथा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धर्मशाला में परीक्षा का आयोजन हुआ। इस दौरान गर्ल्ज स्कूल में 277 अभ्यर्थियों ने परीक्षा देनी थी, जिसमें पहले सत्र में 207 ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई, जबकि 70 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरे सत्र में गर्ल्ज स्कूल में 206 अभ्यर्थी पहुंचे, जबकि 71 अनुपस्थित रहे। वहीं डिग्री काॅलेज धर्मशाला में बनाए गए परीक्षा केंद्र में 395 अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी थे, जहां पर पहले सत्र में 289 ने परीक्षा दी, जबकि 106 गैरहाजिर रहे।
वहीं, दूसरे सत्र की परीक्षा में 288 बैठे, जबकि 107 ने परीक्षा नहीं दी। इसके अलावा बॉय स्कूल धर्मशाला में बनाए गए सेंटर में 192 अभ्यर्थियों में से 129 ने परीक्षा दी, जबकि 63 पहले सत्र की परीक्षा के दौरान गैरहाजिर रहे। दूसरे सत्र की परीक्षा के दौरान भी परीक्षा देने वालों की यही स्थिति रही। इस परीक्षा का पहला सत्र प्रातः 9.30 से 11.30 बजे तक तथा दूसरा सत्र 2.30 से 4.30 बजे तक आयोजित हुआ। परीक्षा के दौरान जहां जैमरों का प्रयोग किया गया था, वहीं पुलिस के जवान भी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर तैनात थे। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के लिए भेजा गया।