{"_id":"5ae218d64f1c1b9d098b69d1","slug":"61524766934-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 34 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उड़ाए 34 हजार
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 34 हजार
योल की महिला को बनाया ठगी का शिकार
योल (कांगड़ा)। योल की एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर शातिरों ने उसके खाते से 34 हजार रुपये उड़ा लिए हैं। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस चौकी योल में शिकायत सौंपी है। पीड़िता ममता के अनुसार वह बुधवार सायं पीएनबी बैंक योल एटीएम से रुपये निकालने गई थीं लेकिन, तकनीकी कारणों से वह एटीएम से पैसे नहीं निकल पाए। इससे एटीएम में मौजूद दो लोगों ने महिला का एटीएम मांग कर पैसे निकालने की बात कही। महिला ने एटीएम दे दिया और अपना पिन नंबर भी बता दिया। इस दौरान उसके खाते से पैसे तो नहीं निकले लेकिन, शातिरों ने महिला को उसका एटीएम कार्ड देने की बजाय दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया। बाद में महिला के खाते से 34 हजार रुपये निकाले गए हैं। महिला का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का था। उधर, जांच अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर जांच शुरू कर दी है।