{"_id":"5a1c52cc4f1c1b69678be7c7","slug":"51511805644-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रागपुर में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रागपुर में दिखेगी लोक संस्कृति की झलक
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दो और तीन दिसंबर को परागपुर में किया जाएगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (कन्या) परागपुर में आयोजित होने वाले युवा उत्सव में युवक-युवतियां लोकगीत, लोकनृत्य, एकांकी, तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन, हारमोनियम लाइट, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत, कत्थक, लोक वाद्य वादन तथा वक्तृत्व आदि विधाओं में भाग ले सकते हैं। जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि इस आयोजन के दौरान जिला दल का चयन किया जाएगा। लोकगीत, लोकनृत्य तथा लोक वाद्य वादन के लिए हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित और खंड स्तर से चयनित दलों एवं गत वर्ष प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहे दलों की प्रविष्टि मान्य होगी। उन्होंने बताया कि एकांकी, तबला वादन, बांसुरी वादन, सितार वादन, हारमोनियम लाइट, हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत तथा कत्थक के लिए जिला स्तर पर सीधी प्रविष्टि होगी। मंच पर सहयोगी वादक आदि के अतिरिक्त सभी प्रतिभागियों के लिए आयु सीमा 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि विकास खंड स्तर पर विजेता और गत वर्ष के जिला स्तरीय प्रतियोगिता विजेता अपने दल सहित प्रतियोगिता में आमंत्रित किए गए हैं। एकांकी और शास्त्रीय गीत संगीत में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की प्रविष्टियां 30 नवंबर को शाम 5 बजे तक युवा सेवा एवं खेल विभाग धर्मशाला के कार्यालय में पहुंच जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाले दल/प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएगा।
विज्ञापन