{"_id":"5a05e84f4f1c1b87698baa28","slug":"51510336591-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने में इस बार दूसरे पायदान पर खिसका नूरपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने में इस बार दूसरे पायदान पर खिसका नूरपुर
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रितेश महाजन
नूरपुर (कांगड़ा)। वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जिला कांगड़ा में सर्वाधिक 78.25 मतदान प्रतिशतता दर्ज करवाकर अव्वल रहने वाला नूरपुर विधानसभा क्षेत्र इस बार के चुनाव में दूसरे पायदान पर खिसक गया है। इस बार नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र 77.97 सबसे ज्यादा मत प्रतिशतता दर्ज कर अव्वल रहा। इस चुनाव में नूरपुर विस क्षेत्र के कुल 82 हजार 260 मतदाताओं में 63 हजार 275 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 30,758 पुरुषों के मुकाबले 32,517 महिलाओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने के लिए मतदान किया। नूरपुर हलके के कमनाला मतदान केंद्र में सबसे ज्यादा 602 में से 520 मतदाताओं ने मतदान किया, जिनकी मत प्रतिशतता 86.38 प्रतिशत दर्ज की गई, जबकि नूरपुर विस क्षेत्र के छोटी धार पोलिंग बूथ में सबसे कम 60.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जहां कुल 138 में से 84 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हालांकि, पिछले विस चुनाव में कमनाला बूथ में 84.35 और छोटी धार में 63.06 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इंदौरा विस क्षेत्र की बात करें तो इस मर्तबा हलेड़ (मंड भोग्रवां) पोलिंग बूथ पर सबसे ज्यादा 84.03 और घेटा पोलिंग बूथ पर सबसे कम 61.22 मतदान प्रतिशतता दर्ज की गई, जबकि इंदौरा विस क्षेत्र में कुल 81 हजार 876 मतदाताओं में से 59 हजार 149 मतदाताओं ने मतदान में हिस्सा लिया। जहां भी 29 हजार 461 पुरुषों के मुकाबले 29 हजार 688 महिलाएं मतदान में आगे रहीं। दोनों ही विस क्षेत्रों में ज्यादातर बूथों पर महिला मतदाताओं में पुरुषों के मुकाबले मतदान के प्रति ज्यादा उत्साह दिखा। आंकड़ों पर गौर करें तो पिछली बार यानी वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में नूरपुर विस क्षेत्र में कुल 72,585 मतदाताओं में से 56,801 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इनमें 27,985 पुरुषों के मुकाबले 28,816 महिलाओं ने मतदान किया था। पिछले चुनाव में नूरपुर हलके के बदूही-1 मतदान केंद्र में 332 में से 303 मतदाताओं की मत प्रतिशतता 91.27 फीसदी रही थी। कालांगन में सबसे कम 57.35 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित इंदौरा (गंगथ) विस क्षेत्र में 2012 के विस चुनाव में मतदान की प्रतिशतता 73.24 फीसदी रही थी। इसमें सूरजपुर उपरला मतदान केंद्र में सर्वाधिक 86.74 फीसदी और भलाख मतदान केंद्र पर सबसे कम 59.72 फीसदी मतदान प्रतिशतता दर्ज की गई थी।
बाक्स
5 की जगह 10 फीसदी ज्यादा फीमेल वोटिंग
इसे मतदान के प्रति महिलाओं की चुनाव दर चुनाव बढ़ती जागरूकता कहे या फिर पीएम मोदी की इस मर्तबा रैहन रैली में खासकर महिला वोटरों से 5 फीसदी ज्यादा मतदान करने की अपील का असर, जो इस बार महिलाएं मतदान में पुरुषों से काफी आगे निकल गई। नूरपुर विस क्षेत्र में 30,758 पुरुषों के मुकाबले 32,517 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मत प्रतिशतता की बात करें तो नूरपुर में 72.81 पुरुषों के मुकाबले लगभग 10 फीसदी ज्यादा 81.25 प्रतिशत महिलाएं अपने पसंदीदा प्रत्याशी को चुनने के लिए पोलिंग बूथों तक पहुंची।
इनसेट
नूरपुर शहर में 75.50 फीसदी मतदान
नूरपुर शहर के तहत पड़ने वाले नौ वार्डों के कुल 6527 में से 4928 वोटरों (75.50 प्रतिशत) ने मतदान में हिस्सा लिया। जिनमें 2498 पुरुष और 2430 महिला मतदाताओं ने अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। शहर में 74.47 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं की तुलना में शहरी महिलाओं की मत प्रतिशतता 76.58 फीसदी दर्ज की गई। हालांकि, शहर में कुल 3173 महिला मतदाताओं के मुकाबले 3354 पुरुष मतदाता है। वार्ड दो में सर्वाधिक 80.45 प्रतिशत और बूथ-5 (रामपुरी) में सबसे कम 68.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।