{"_id":"59e4b14d4f1c1b6e548b7974","slug":"51508159821-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में बेचे पटाखे तो होगी कार्रवाई: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में बेचे पटाखे तो होगी कार्रवाई: एसडीएम
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पालमपुर (कांगड़ा)। दिवाली पर्व पर उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए स्थान चिह्नित कर दिए हैं। एसडीएम पालमपुर ने बाकायदा इसकी अधिसूचना जारी कर उपमंडल में पटाखों की बिक्री के लिए जगह फाइनल कर दी है, ताकि किसी जान या माल की कोई हानि न हो। लाइसेंस और अनुमति प्राप्त कर दुकानदार निर्धारित स्थानों पटाखे बेच सकते हैं।
पालमपुर में पटाखे शहीद कैप्टन विक्रम बतरा मैदान, मारंडा बाजार और साथ लगते क्षेत्र के लिए ट्रक यूनियन के नजदीक खुले स्थान पर, भवारना बाजार और साथ लगते क्षेत्र के लिए रावमापा भवारना के मैदान में स्कूल बंद होने के बाद, पंचरुखी बाजार में साथ लगते क्षेत्र के लिए बीडीओ कार्यालय के नजदीक मैदान, थुरल बाजार और साथ लगते क्षेत्र के लिए उपतहसील कार्यालय के
विज्ञापन
नजदीक, धीरा बाजार और साथ लगते क्षेत्र के साथ लगते क्षेत्र के लिए उपतहसील कार्यालय के मैदान और पाहड़ा बाजार के साथ लगते क्षेत्र के लिए बास्केट बाल मैदान निर्धारित किया गया है। पटाखों की बिक्री के लिए सुबह आठ बजे से शाम आठ बजे तक का समय निर्धारित है।
विज्ञापन