फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   33 panchayats of the district got honor in cleanliness

Kangra News: स्वच्छता में जिले की 33 पंचायतों को मिला सम्मान

Tue, 19 Sep 2023 01:55 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
33 panchayats of the district got honor in cleanliness
जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में पंचायत प
धर्मशाला। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के दूसरे चरण के तहत जिले की 33 पंचायतों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए सम्मानित किया गया। स्वच्छता को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाली इन 33 पंचायतों में से 21 का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन


जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए पंचायत प्रतिनिधियों को पुरस्कृत किया। एडीसी ने पंचायत प्रतिनिधियों को सम्मानित करते हुए स्वच्छता को लेकर उनकी ओर से किए गए अनुकरणीय कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह गौरव की बात है कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सर्वाधिक पंचायतों का नेतृत्व महिलाएं कर रही हैं।
विज्ञापन

इन पंचायतों ने जीता पुरस्कार
पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों में विकास खंड नगरोटा सूरियां की ग्राम पंचायत नियांगल, गुलेर, हार और जोल रहीं। वहीं परागपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत सुनेहत, न्याड़, कस्बा कोटला और कांगड़ा ब्लॉक की पंचायत झिकली इच्छी, डंडोली और सलोल ने पुरस्कार जीता। फतेहपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मैरा और रियाली, विकास खंड नूरपुर की गेहीं लगोर और कंडवाल, सुलह ब्लॉक की बाड़ी और ननाओं पंचायत, लंबागांव विकास खंड की तलवाड़ और करनघाट, बैजनाथ ब्लॉक की ग्राम पंचायत अवेरी और चौगान, भवारना ब्लॉक की कलूंड और रुमेहड़, धर्मशाला ब्लॉक की बाघनी और रक्कड़ पंचायत को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


देहरा की धनोट और सियालकड़, इंदौरा ब्लॉक की चनौर और सिरत पंचायत, विकास खंड बड़ोह की ग्राम पंचायत थाना खास और सरुहत, विकास खंड पंचरुखी की पड़ियारखर, नगरोटा बगवां ब्लॉक की उतरेहड़ और रैत ब्लॉक की भरूप लहर पंचायत को पुरस्कृत किया गया।

पुरस्कार को तीन श्रेणियों में किया गया विभाजित
पीओ डीआरडीए चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने वाली पंचायतों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था। इसमें पांच हजार से अधिक जनसंख्या वाली दो पंचायतें, दो हजार से पांच हजार जनसंख्या वाली 15 और दो हजार से कम जनसंख्या वाली कुल 16 पंचायतों को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण के तहत सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के इस चरण में इन पंचायतों की ऑनलाइन रैंकिंग की गई। इसमें जिले की 33 ग्राम पंचायतों ने 500 में से 439 से 180 तक अंक प्राप्त किए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी नीलम कटोच, क्षेत्रीय समन्वयक संजीव राणा, हेमा ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed