{"_id":"5aad55724f1c1b8c778b6378","slug":"21521309042-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भलु खराड़ में छिंज मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भलु खराड़ में छिंज मेला
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलु खराड़ में बराबरी पर छूटी माली
जवाली (कांगड़ा)। उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत बट भलु खराड़ में वार्षिक ऐतिहासिक छिंज मेले का आयोजन कमेटी अध्यक्ष कैप्टन साहिब सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें हिमाचल के अलावा जम्मू, पानीपत, दिल्ली, घुमारवीं, दीनानगर और हरियाणा के नामी गिरामी पहलवानों ने भाग लेकर कुश्ती के जौहर दिखाए। छोटी माली का मुकाबला हरियाणा के सरूप पहलवान और हिमाचल केसरी सोनू पहलवान के बीच हुआ। मुकाबला बराबरी पर रहा। कमेटी ने 19 हजार-19 हजार की नकद राशि देकर पहलवानों को सम्मानित किया। बड़ी माली का मुकाबला बबेबाल के सूखा पहलवान व अजनाला के भूपिंदर पहलवान के बीच हुआ। दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को चित करने की काफी कोशिश की। दोनों पहलवानों ने खूब दाव-पेंच लगाए लेकिन आखिरकार कमेटी ने दोनों को बराबरी पर छुड़वा दिया। दोनों पहलवानों को 41 हजार की नकद राशि देकर कमेटी अध्यक्ष कैप्टन साहिब सिंह सहित कमेटी पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर शम्भू नाथ, रघुवीर सिंह, उपप्रधान राजिंदर सिंह, सूबेदार देव राज, अमर सिंह मोहल इत्यादि मौजूद रहे।