फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हेयर स्टाइल शिवाली, चैस में अंशुल प्रथम

हेयर स्टाइल शिवाली, चैस में अंशुल प्रथम

Fri, 16 Mar 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हेयर स्टाइल शिवाली, चैस में अंशुल प्रथम
हेयर स्टाइल में शिवाली, चेस में अंशुल प्रथम
विज्ञापन

द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में नवरंग वार्षिक उत्सव
अमर उजाला ब्यूरो
रैत (कांगड़ा)। द्रोणाचार्य कॉलेज रैत में नवरंग वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें इंसपेक्टर जनरल ऑफ पुलिस जेपी सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि, सायंकाल में एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर उपस्थित रहे। इस मौके पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें द्रोणाचार्य की सपना ने प्रथम, कांता कॉलेज की पूजा ने द्वितीय और द्रोणाचार्य की एकता धवन और अंचला ने तृतीय स्थान हासिल किया। एड मेड शॉ प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय देहरी ने प्रथम, केएलवी डीएवी कॉलेज पालमपुर ने द्वितीय तथा द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। चित्रकला प्रतियोगिता में केएलवी डीएवी कॉलेज पालमपुर की दामिनी ने प्रथम, राजकीय महाविद्यालय देहरी के सुखविंद्र और द्रोणाचार्य की रीना देवी ने द्वितीय तथा अवस्थी कॉलेज के जतिन ने तृतीय स्थान अर्जित किया। हेयर स्टाइल प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य की शिवाली ने प्रथम, शरण कॉलेज की शिलाखा और पालमपुर की सावनी ने द्वितीय तथा कांता कॉलेज की शिवानी और राजकीय महाविद्यालय की शाहपुर सोनाली ने तृतीय स्थान अर्जित किया। रोल प्ले प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य ने प्रथम शरण कॉलेज ने द्वितीय तथा राजकीय महाविद्यालय शाहपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माईम प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य कॉलेज ने प्रथम, पालमपुर ने द्वितीय एवं शरण कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। चेस प्रतियोगिता में धर्मशाला कॉलेज के अंशुल ने प्रथम, अवस्थी कॉलेज के अवजीत ने द्वितीय, जबकि द्रोणाचार्य के रोहित ने तृतीय स्थान अर्जित किया तथा केशव को सद्भावना पुरस्कार दिया गया। युगल नृत्य प्रतियोगिता में पालमपुर ने प्रथम, द्रोणाचार्य ने द्वितीय तथा कांता कॉलेज एवं अवस्थी कॉलेज ने तृतीय स्थान हासिल किया। एकल गायन प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य के रोहित ने प्रथम, अवस्थी कॉलेज के नितेश ने द्वितीय तथा धर्मशाला के अभिलेश ने तृतीय स्थान अर्जित किया। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य जतिंद्र गुलेरिया, नरेंद्र सिंह गुलेरिया, डॉ. दिनेश धीमान, सुरेंद्र पठानिया, रमेश चंद मस्ताना, नेहा, गंधारू सिंह, अरणव, जीएस पठानिया, बीएस पठानिया, डॉ. बीएस बाघ, डॉ. प्रवीण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed