फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हाईकोर्ट के डंडे के बाद फीकी पड़ी क्रिसमस

हाईकोर्ट के डंडे के बाद फीकी पड़ी क्रिसमस

Sun, 24 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
हाईकोर्ट के डंडे के बाद फीकी पड़ी क्रिसमस
राकेश भारद्वाज
विज्ञापन

धर्मशाला। पर्यटन नगरी मैक्लोडगंज में संचालित अवैध होटलों के बिजली-पानी के कनेक्शन कटने के बाद क्रिसमस पर्व फीका पड़ गया है। क्योंकि, यहां आ रहे पर्यटकों को ठहरने के लिए कमरे नहीं मिल रहे हैं, तो वहीं कई होटलों के कमरों की ऑनलाइन बुकिंग रद्द हो गई है। हालांकि, वैद्य रूप से चल रहे होटलों में कमरे बुक हो गए हैं। लेकिन, बिना ऑनलाइन बुकिंग यहां पहुंच रहे पर्यटकों को कमरों के लिए भटकना पड़ रहा है।
क्रिसमस और नए साल के सीजन से एन पहले हाईकोर्ट के आदेशों पर मैक्लोडगंज सहित धर्मकोट, नड्डी और सतोवरी में दो चरणों में कुल 145 होटलों के कनेक्शन काटे गए हैं। कोर्ट के आदेशों पर हुई इस कार्रवाई के बाद वैद्य रूप से चले होटल मालिकों की चांदी लग गई है, लेकिन यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने के लिए स्थान नहीं मिल पा रहा है। दिल्ली और यूपी से मैक्लोडगंज घूमने आए तुषार ठाकुर, रोजी जोन, मोनिका, सोलंकी और विशाला ने बताया कि वे मैक्लोडगंज घूमने आए थे। इसके लिए उन्होंने पूर्व में ऑनलाइन बुकिंग नहीं करवाई थी। ऐसे में उन्हें मैक्लोडगंज में कमरा नहीं मिला। इसलिए उन्हें कोतवाली बाजार के होटल में ठहरना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इनसेट.....
नए साल को लेकर तैयारियां शुरू
पर्यटन निगम के होटलों में नए साल को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। नए साल पर पर्यटन निगम के होटल क्लब हाउस मैक्लोडगंज और होटल धौलाधार में विशेष कार्यक्रम होंगे। पर्यटन निगम के डिप्टी जनरल मैनेजर अनिल महाजन ने बताया कि नए साल पर दोनों होटलों में डीजे पार्टी होगी। वहीं, होटल में हिमाचली व्यंजन पर्यटकों को परोसे जाएंगे। होटल धौलाधार में मिस धौलाधार प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटलों में 20 फीसदी तक छूट का ऑफर : बांबा
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि क्रिसमस और नए साल को लेकर मैक्लोडगंज में पर्यटकों की सुविधा और सेवा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं, विभिन्न होटलों में पर्यटकों को 20 फीसदी तक की छूट का ऑफर भी दिया गया है। करीब सभी होटलों में नए साल को पार्टियों का आयोजन होगा।

कमरे न मिलने से पर्यटक हुए परेशान : नैहरिया
होटल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. विशाल नैहरिया ने बताया कि मैक्लोडगंज और भागसू नाग के होटलों में कमरे न मिलने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। हालांकि, क्रिसमस और नए साल पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस बार पर्यटकों को सुविधा देना ही एसोसिएशन की पहली प्राथमिकता बन गया है।

सफेद क्रिसमस की आस छूटी
क्रिसमस पर धर्मशाला आए पर्यटकों की यहां पर सफेद क्रिसमस की आस छूटने लगी, तो कई पर्यटकों ने त्रियुंड की ओर रुख किया। इसके चलते रविवार को कई पर्यटक त्रियुंड टेंट में रहने के लिए चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed