{"_id":"59e4b14b4f1c1b76678b6069","slug":"191508159819-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छाया ग्रीन फील्ड स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छाया ग्रीन फील्ड स्कूल
Updated Mon, 16 Oct 2017 07:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में नगरोटा बगवां के ग्रीन फील्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का उम्दा प्रदर्शन रहा है।
सीनियर सेकेंडरी एक्टिविटी कॉर्नर में स्कूल के अक्षित कुमार, जूनियर वर्ग में काव्य ने पहला, सीनियर सेकेंडरी क्विज में गौरव और शगुन दूसरे, सीनियर सेकेंडरी साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट में निवेदिता, सीनियर वर्ग में प्रकृति और जूनियर वर्ग में राधिका ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है।
विज्ञापन
लघु नाटिका में ग्रीन फील्ड की टीम जिला भर में प्रथम रहीं। वहीं, विद्यालय के कार्तिकेय को बेस्ट एक्टर और सीमा की स्क्रिप्ट को भी पहला पुरस्कार मिला। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुधांशु शर्मा ने प्रतिभागी बच्चों और शिक्षकों को भी बधाई दी है।
विज्ञापन
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में रेनबो ओवरऑल विजेता
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां 25वीं जिला स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में ओवरऑल विजेता बना है। प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप ने बताया कि साइंस प्रश्नोत्तरी में सीनियर वर्ग की आकांक्षा धूपर और आर्यन, एक्टिविटी कॉर्नर में सभ्य महाजन, मैथ्स ओलंपियाड में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में अंकित चौधरी और कनिष्ठ में सोहम विजेता रहे हैं।
साइंटिफिक सर्वे रिपोर्ट में वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में रिशिता कंवर, माधवी मेहता, अंशिका भारद्वाज, अंशिका डोगरा और कनिका, सीनियर वर्ग में यादवी शर्मा, उर्वी, जानवी भाटिया, कनिका, अदिति, दिशा कौशल, आयूष राणा, मोहिनी कालरा, मंयक मेहता और नितिका ने भाग लिया।
स्किट में श्रेया, दिव्यांशी, सेजल, आर्यन शर्मा, पीयूष शर्मा, पीयूष संधू, मथन और इनोवेटिव साइंटिफिक मॉडल में तुषार और प्रथम ने नव प्रवर्तनशील मॉडल पेश किया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. छवि कश्यप और उपप्रधानाचार्य मीनाक्षी कश्यप ने भावी वैज्ञानिकों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर बधाई दी। साथ ही विज्ञान विभाग प्रमुख मनीश शर्मा, सहयोगी अध्यापक रामेश्वर महाजन, जितेंद्र भूरिया, सीमा शर्मा, सोनिया सेठी, शिल्पा शर्मा, मोनिका मरायना, अभिषेक, योशिता सूद और शेहनाज को भी बधाई दी।