फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी मंदिर से हटाया अतिक्रमण

ज्वालामुखी मंदिर से हटाया अतिक्रमण

Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:36 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी मंदिर से हटाया अतिक्रमण
ज्वालाजी मंदिर के मुख्य मार्ग से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

प्रशासन ने तोड़े अवैध खोखे, सामान जब्त किया
तीन घंटे की मोहलत देने के बाद चलाया पीला पंजा
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। उच्च न्यायालय के अतिक्रमण हटाने के फरमान के बाद हरकत में आए ज्वालामुखी प्रशासन ने बुधवार को मुख्य मंदिर मार्ग से अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई सुबह 11:30 बजे शुरू कर दी। प्रशासन की ओर से कार्यकारी एसडीएम वेद प्रकाश अग्निहोत्री, कार्यकारी अधिकारी नप देशराज चौधरी, डीएसपी योगेश दत्त जोशी, लोनिवि एसडीओ नितिन चौधरी और अन्य विभागीय अधिकारियों का दल मुुख्य मंदिर मार्ग अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंचे। नगर परिषद अध्यक्ष भावना सूद, पार्षद मनीषा शर्मा, व्यापार मंडल प्रधान ने स्थानीय दुकानदारों को अपना सामान उठाने के लिए समय देने का आग्रह प्रशासनिक अधिकारियों से किया। इस पर प्रशासन ने उनकी बात मानते हुए तीन घंटे की मोहलत दे दी और मंदिर मार्ग पर अनाउंसमेंट भी कर दी। वहीं, दोबारा तीन बजे कार्रवाई शुरू करने के लिए प्रशासन मौके पर पहुंचा। इस दौरान जेसीबी से दुकानों के आगे बढ़ाए गए छज्जे और पक्के बनाई हुई जगह भी तोड़ा गया। इसके अलावा मंदिर मार्ग पर बनी ब्लॉक देहरा की जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए खोखे भी पूरी तरह से उखाड़े गए। खोके के मालिक प्रमोद सूद पत्नी सुधा सूद ने प्रशासन की कार्रवाई का विरोध भी किया और कई कागजात भी दिखाए, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं मानी और खोखा खाली करवा कर पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। वहीं प्रशासन ने मुख्य मंदिर मार्ग ज्वालामुखी मार्ग पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को भविष्य में भी न किए जाने के लिए निर्देेश दिए। प्रशासन का साफ तौर पर कहना था कि मंदिर मार्ग पर कोई भी रेहड़ी फडी या अवैध रूप से किया गया अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। मुख्य मंदिर मार्ग को पूर्णतय: अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।


उच्च न्यायालय के आदेशों को अमलीजामा पहनाया
कार्यकारी एसडीएम वेद प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य मंदिर मार्ग पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed