फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   भारत के निफ्ट के साथ एमओयू साईन करेगा स्काटलैंड

भारत के निफ्ट के साथ एमओयू साईन करेगा स्काटलैंड

Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
भारत के निफ्ट के साथ एमओयू साईन करेगा स्काटलैंड
निफ्ट के साथ एमओयू साइन करेगा स्कॉटलैंड
विज्ञापन

विदेशी प्रतिनिधिमंडल ने किया कांगड़ा का दौरा
अमर उजाला ब्यूरो
कांगड़ा। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी( निफ्ट) में बुवधार को स्काटलैंड के टीचिंग फैलो इन डिजाईन एंड डिजिटल मीडिया का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा। डा. एंड्रयू कानर की अगुवाई में आए इस प्रतिनिधिमंडल ने निफ्ट कांगड़ा में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी जुटाई। बाद में संस्थान के दूसरे सेमेस्टर के छात्रों की ओर से लगाए गए प्रदर्शन का प्रतिनिधिमंडल ने अवलोकन किया। स्कॉटलैंड से आए इस प्रतिनिधिमंडल ने हरे भरे वातावरण में बने निफ्ट संस्थान और यहां की गतिविधियों की काफी सराहना की। डॉ. एंड्रयू ने कहा कि जल्द ही स्काटलैंड संस्थान भारत के निफ्ट के साथ एमओयू साइन करेगा। इस एमओयू में स्कॉटलैंड के छात्र निफ्ट और निफ्ट के छात्र स्कॉटलैंड में अंडर सेमेस्टर एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत शिक्षा ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि स्कॉटलैंड के छात्र निफ्ट कांगड़ा में शिक्षा ग्रहण करें। क्यो कि कांगड़ा और धर्मशाला की आवोहवा भी स्काटलैंड की तरह दिखती है। इससे दोनों देशों के छात्र एक दूसरे संस्थानों में शिक्षा हासिल कर अपने भविष्य और बेतर बना सकेंगे। प्रतिनिधिमंडल में स्काटलैंड की यूनिवर्सिटी आफ इडनवर्ग के को फैकल्टी सदस्य डा. गोयल भी मौजूद रहे। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने निफ्ट कांगड़ा की टीचिंग फैकल्टी के साथ भी अपने विचार साझा किए। संस्थान के ज्वाइंट डायरेक्टर डा. दिनेश रांगड़ा ने निफ्ट की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर निफ्ट के असिस्टेंट प्रोफेसर कमलजीत सिंह सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे। इससे पहले संस्थान में भूटान का प्रतिनिधिमंडल भी दौरा कर चुका है।

इनसेट
तीन छात्राओं का विदेशी विवि में चयन
अपनी मेहनत के बलबूत निफ्ट संस्थान के चौथे सेमेस्टर के तीन छात्र तीन विदेशी विश्वविद्यालयों में जाकर पढ़ाई करेंगे। इन संस्थानों में पढ़ने के लिए निर्धारित प्रक्रिया से गुजरते हुए इन तीनों छात्रों ने यह मुकाम हासिल किया है। विदेशों के इन विवि में शिक्षा हासिल कर तीनों छात्रों का भविष्य और उज्जवल होगा। संस्थान के एपी कमलजीत सिंह ने बताया कि चौथे सेमेस्टर की टेक्सटाइल डिजाइन की छात्रा शैलजा वोहारा सेक्जीयोन कॉलेज आफ आर्ट नीदरलैंड, फैशन डिजाईजन चौथे सत्र की छात्रा दिशा आहुजा स्विस टैक्सटाइल कालेज स्विटजरलैंड में अंडर एक्सचेंज सेमेस्टर प्रोग्राम के तहत पढ़ाई करेंगी। वहीं एश्वर्या श्री इंस्टीटयूट आफ टेक्नोलॉजी न्यू यार्क में डुअल डिग्री करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed