{"_id":"5a96f7504f1c1b4d588bafab","slug":"181519843152-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर वीरवार को दनोआ पंचायत में चलेगा बीडीओ दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर वीरवार को दनोआ पंचायत में चलेगा बीडीओ दफ्तर
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनिल भंडारी
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। बीडीओ कार्यालय नगरोटा बगवां अब हर वीरवार को अपने कार्य चंगर क्षेत्र की दनोआ पंचायत से संचालित करेगा। चंगर वासियों की सहूलियत के लिए एक कैंप कार्यालय के रूप में कार्य निपटाए जाएंगे। हर वीरवार को अब दनोआ पंचायत में बीडीओ दफ्तर लगेगा।
प्रदेश सरकार ने इसकी नोटिफिकेशन जारी कर दी है। यह व्यवस्था प्रदेश सरकार की ओर से इस हलके के चंगर क्षेत्र के लोगों की सहूलियत के मद्देनजर विधायक अरुण मेहरा कूका की विशेष मांग पर की गई है। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 30 जनवरी 2018 को जिला कांगड़ा में अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान नगरोटा बगवां हलके के बड़ोह में जनसभा के दौरान की थी। खंड विकास अधिकारी नगरोटा बगवां डॉ. जगदीप सिंह कंवर ने बताया कि ग्रामीण विकास विभाग प्रदेश सचिव डॉ. आरएन बट्टा ने 26 फरवरी को जारी नोटिफिकेशन के मद्देनजर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है। दनोआ पंचायत के बड़ोह स्थित पंचायत घर में हर माह के प्रथम और द्वितीय पखवाड़े के प्रत्येक वीरवार को बीडीओ कार्यालय का कैंप कार्यालय संचालित किया जाएगा। इसके लिए इस कार्यालय के तहत नगरोटा बगवां के चंगर क्षेत्र की संबंधित 12 ग्राम पंचायतों को पत्र जारी कर नोटिफिकेशन की जानकारी दी जा रही है। कैंप कार्यालय के दौरान संबंधित पंचायतें दनोआ, ऐरला, खरट खास, सलाह-जन्द्राह, कंडी, सरूट, टौरु, खावा, सदूं, लूहना तथा सरोत्री शामिल हैं। कैंप कार्यालय में बीडीओ की उपस्थिति में पंचायतों के प्रशासनिक, वित्तीय, मनरेगा तथा अन्य मदों से संबंधित कार्यों को देखा जाएगा। उन्होंने बताया कि मार्च माह के प्रथम वीरवार से इस कैंप कार्यालय को शुरू किया जाएगा। किसी भी वीरवार को सरकारी छुट्टी रहने की सूरत में अगला दिन कार्य दिवस माना जाएगा।