फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Inspected the Manimahesh trek route starting from Holi.

Kangra News: होली से मणिमहेश पैदल यात्रा मार्ग का किया निरीक्षण

Wed, 26 Aug 2026 11:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:39 AM IST
विज्ञापन
Inspected the Manimahesh trek route starting from Holi.
भरमौर (चंबा)। नायब तहसीलदार होली देवेंद्र कुमार ने को होली से मणिमहेश तक जाने वाले पैदल यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग की स्थिति का जायजा लिया और श्रद्धालुओं को पेश आ रही समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मंडी, सरकाघाट, जोगिंद्रनगर, बैजनाथ सहित अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालु झिकली तियारी तथा उपरली तियारी तक सड़क मार्ग का अधिक उपयोग कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उपरली तियारी से कलाह तक दो स्थानों पर छोटे ल्हासे गिरने के कारण मार्ग अवरुद्ध हुआ था, जिसे हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा अब ठीक कर दिया गया है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने बताया कि उपरली तियारी से कलाह तक कुछ स्थानों पर पानी की समस्या भी सामने आई है। इस संबंध में जल शक्ति विभाग को अवगत करवा दिया गया है तथा समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पुराना एवं संकरा होने के कारण कुछ स्थानों पर श्रद्धालुओं की आवाजाही के दौरान कठिनाई हो सकती है। इसके अलावा इस वर्ष अधिक वर्षा होने के कारण पैदल मार्ग के कुछ हिस्सों में घास की अधिक पैदावार हुई है, जिससे भी यात्रियों को परेशानी हो सकती है। इस संबंध में संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाना है। यात्रा मार्ग में सामने आ रही समस्याओं का संबंधित विभागों के माध्यम से शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed