फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   महिला मजदूरों पर गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

महिला मजदूरों पर गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 11 Oct 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
महिला मजदूरों पर गिरी कार, एक की मौत, दो गंभीर घायल
महिला कामगारों पर गिरी कार; एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

इंदौरा के मीलवां में पेश हादसा, अचानक पलटी कार
अमर उजाला ब्यूरो
डमटाल (कांगड़ा)। इंदौरा उपमंडल के मीलवां में देर शाम सड़क हादसे में कार की चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो महिला कामगार गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक सांबा से अपने परिजनों से मिलने मुकेरियां गया था। जब कार चालक वापस आ रहा था तो मीलवां में एक व्यक्ति अचानक सड़क पर आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाई। ब्रेक लगाने से कार पलटे खा कर डिवाइडर पर जा चढ़ी। डिवाइडर पर काम कर रही तीन महिला मजदूर कार की चपेट में आ गईं। इससे तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कार चालक पूर्णतया सुरक्षित है। हादसे के बाद घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल मुकेरियां पहुंचाया गया, जहां प्रीति देवी (46) पत्नी विजय कुमार निवासी तमोता इंदौरा ने दम तोड़ दिया। वहीं, मीतो (50) पत्नी पीटर मसीह और प्रकाशो (60) पत्नी तरसेम मसीह सिविल अस्पताल मुकेरियां में उपचाराधीन हैं। यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान मुकेरियां अस्पताल में जाकर कलमबद्ध किए। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed