फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   पूर्णाहुति कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्र संपन्न

पूर्णाहुति कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्र संपन्न

Sat, 27 Jan 2018 11:37 PM IST
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
पूर्णाहुति कन्या पूजन के साथ गुप्त नवरात्र संपन्न
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ज्वालामुखी (कांगड़ा)। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ शुक्ल प्रतिपदा से शुरू हुए गुप्त नवरात्र पूर्णाहुति और कन्या पूजन के साथ शुक्रवार को संपन्न हो गए। सहायक मंदिर आयुक्त राकेश शर्मा ने मां की विशेष पूजा हवन यज्ञ में भाग लिया।

विधिवत पूजा अर्चना कर कन्या पूजन कर गुप्त नवरात्र में मां का आशीर्वाद लिया। पुजारी मधुसूदन, प्रशांत शर्मा ने हवन यज्ञ पूजन करवाया। विश्व शांति, विश्व कल्याण के लिए नौ दिन तक चलने वाले गुप्त नवरात्र के अनुष्ठान में 51 विद्वानों ने भाग लिया। इस अनुष्ठान में दुर्गा सप्तशती के 100 पाठ किए गए और 51 हजार जाप गणपति मंत्र, वटुक भैरव मंत्र का किया गया। इसके अलावा 31 हजार जाप गायत्री मंत्र और सवा लाख जाप ज्वालामुखी मूल मंत्र का किया गया। इस मौके पर अनुष्ठान में बैठे विद्वानों को आवर्णी और दक्षिणा देकर उनका सम्मान किया। वहीं, गुप्त नवरात्र के समापन पर भारी संख्या में बाहरी राज्यों से आए हुए श्रद्धालुओं ने मां ज्वाला की पवित्र ज्योतियों के दर्शन कर मां से आशीर्वाद मांगा। मंदिर प्रशासन की ओर से हलवे का प्रसाद भी इस मौके पर बांटा गया। इस मौके पर सहायक मंदिर अधिकारी अमित गुलेरी, चौकी इंचार्ज कमलजीत, सिक्योरिटी सुपरवाइजर रविदत्त भारद्वाज, कनिष्ठ अभियंता सुरेश कुमार, वरिष्ठ लिपिक बलदेव सिंह, कमल ठाकुर, मनोहर लाल, सुनीता देवी, देशराज, अवतार, संजय डोगरा, पंकज शर्मा, गुड्डू, सुमित, हैप्पी, पिंकू और राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed