फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Dalai Lama's return brings smiles to the faces of tourism business owners.

Kangra News: दलाई लामा के लौटने से पर्यटन कारोबारियों के खिले चेहरे

Sat, 05 Sep 2026 08:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 05 Sep 2026 08:35 AM IST
विज्ञापन
Dalai Lama's return brings smiles to the faces of tourism business owners.
धर्मशाला में दो लौटे माह  बाद तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा के दर्शनों के लिए सुबह ही तिब्बती समुदा
धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के धर्मशाला लौटने से स्थानीय पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। धर्मगुरु की करीब तीन महीने की गैरमौजूदगी और बरसात के मौसम के चलते सुस्त पड़े पर्यटन व्यवसाय को अब दोबारा पंख लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कारोबारियों के अनुसार पिछले तीन महीनों में व्यापार में करीब 30 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई थी। धर्मशाला और मैक्लोडगंज का पर्यटन कारोबार काफी हद तक धर्मगुरु दलाई लामा की उपस्थिति पर निर्भर करता है। उनके दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालु व सैलानी यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन

इससे होटल, होम स्टे, रेस्तरां, टैक्सी ऑपरेटरों और हस्तशिल्प व्यापारियों के साथ तिब्बती परिधानों के कारोबार को भी सीधा लाभ मिलता है।
स्थानीय कारोबारी तनु रुस्तुगी, शेखर राय और दिवाकर ने बताया कि बारिश और धर्मगुरु के बाहर रहने से व्यापार लंबे समय से मंदी झेल रहा था। अब उनके लौटने से आगामी दिनों में पर्यटकों की आमद तेजी से बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed