{"_id":"59ef88524f1c1bcc538b8e0c","slug":"171508870226-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव पर्यवेक्षकों से कर सकते हैं सीधे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव पर्यवेक्षकों से कर सकते हैं सीधे शिकायत
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग ने कांगड़ा जिला की 15 सीटों के लिए 4 सामान्य चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। निर्वाचन प्रक्रिया और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन से संबंधित कोई भी शिकायत सीधे इन पर्यवेक्षकों से भी की जा सकती है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी सीपी वर्मा ने बताया कि धर्मशाला, नगरोटा, कांगड़ा और शाहपुर विधानसभा क्षेत्रों के लिए डॉ. मुनीष कुमार चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक हैं। इनके मोबाइल नंबर 82190-88751 पर सीधी शिकायत की जा सकती है। ज्वालामुखी, देहरा और जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षक सुरेंद्र कुमार जायसवाल का मोबाइल फोन नंबर 98167-64315 है और संबंधित क्षेत्रों के लोग इनके मोबाइल फोन पर कॉल कर सीधे शिकायत कर सकते हैं। नूरपुर, इंदौरा, फतेहपुर और ज्वाली विधानसभा क्षेत्रों के लिए सज्जाद जमन हजारिका चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक हैं। इनके मोबाइल फोन नंबर 98167-64316 पर सीधी शिकायत की जा सकती है। जयसिंहपुर, सुलह, पालमपुर और बैजनाथ विधानसभा क्षेत्रों के पर्यवेक्षक के. बीजू का मोबाइल फोन नंबर 98167-64309 है। संबंधित क्षेत्रों के लोग इनके मोबाइल फोन पर कॉल कर सीधे शिकायत कर सकते हैं। इन सामान्य पर्यवेक्षकों के अलावा उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर भी नजर रखने के लिए अलग से व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपायुक्त कार्यालय के कक्ष नंबर-822 में शिकायत निवारण केंद्र स्थापित किया गया है। इस केंद्र का टोल फ्री नंबर 1800-180-8020 है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव के दौरान रिश्वत के लेन-देन संबंधी शिकायत दूरभाष के माध्यम से या व्यक्तिगत तौर पर यहां दर्ज करवा सकता है।