{"_id":"59e362a44f1c1bee688b5cdc","slug":"171508074148-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश देखेगा गद्दी समुदाय की नुआला परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश देखेगा गद्दी समुदाय की नुआला परंपरा
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। गद्दी समुदाय की शिव पूजा विधि नुआला की परंपरा को अब देश देखेगा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा) धर्मशाला की छात्राओं का नुआला जहां यू-ट्यूब में देखा जा सकेगा। वहीं दिसंबर में भोपाल में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय कला उत्सव में स्कूल की छात्राएं नुआला की प्रस्तुति भी देंगी।
विज्ञापन
बिलासपुर में हुए राज्य स्तरीय कला उत्सव की संगीत प्रतिस्पर्धा में रावमापा का नुआला विजेता घोषित किया गया। इसके चलते स्कूल का ये प्रोजेक्ट यू-ट्यूब पर अपलोड होगा। साथ ही भोपाल में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्राएं भाग लेंगी।
विज्ञापन
इस उपलब्धि के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या अंजुला कटोच ने छात्राओं और टीम प्रभारी संगीत प्रवक्ता रेखा शर्मा को बधाई दी। संगीत प्रवक्ता रेखा शर्मा ने बताया कि टीम में स्नेहा, वंदना, राखी, आंचल, निधिका, अनिता और तनिका ने भाग लिया, जबकि शिवानी टीम की अतिरिक्त सदस्य हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि देश में माध्यमिक स्तर पर विद्यालय में बच्चों की कलात्मक प्रतिभा को निखारने और परंपरा के संरक्षण के लिए मानव विकास मंत्रालय के राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत कला उत्सव की शुरुआत हुई है।
स्कूल की छात्राओं को नुआला के जानकार हिम्मत राम, लोक संपर्क विभाग के कलाकार निकेश बड़जात्य, नुआला गायक चंद्र भारद्वाज और अधिवक्ता विनय सोनी ने बतौर रिसोर्स पर्सन नुआला की जानकारी दी।