फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नप पालमपुर के कूड़ा संयत्र से बहा कूड़ा

नप पालमपुर के कूड़ा संयत्र से बहा कूड़ा

Sun, 16 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
नप पालमपुर के कूड़ा संयत्र से बहा कूड़ा
पालमपुर (कांगड़ा)। इलाके में हुई भारी बारिश ने लोहना पंचायत के सुरड़ में बने पालमपुर नप के कूड़ा संयंत्र की अब पोल खुल गई है। बारिश से कूड़ा संयंत्र में जमा हुआ सारा कूड़ा नाले में बह कर नीचे की ओर आ गया है। इससे लोहना पंचायत और आसपास के लोगों का कूड़े की दुर्गंध का बुरा हाल है। इसका पता चलते ही एसडीएम छुट्टी वाले दिन भी कूड़ा संयंत्र की साइट पर पहुंचे। उनके साथ नप उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, ईओ नप देशराज चौधरी और अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

नाले में आए कूड़े से लोहना के लोगों ने फिर से भारी विरोध किया है। इस कूड़ा संयंत्र में कूड़े का सही निष्पादन न होने पर बंदला और लोहना पंचायत पहले ही विरोध कर चुकी हैं। शनिवार रात से हो रही भारी बारिश से सुरड़ में बने कूड़ा संयंत्र में रखा गया शहर का कूड़ा बह कर नाले में नीचे की ओर आ गया है। यह कूड़ा पानी कम होने पर लोहना पंचायत के गांव के आसपास फंस गया है। इससे उठ रही दुर्गंध से लोग परेशान हैं। सोशल मीडिया पर मिली इसकी जानकारी को देख एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने नप अधिकारियों को जल्द कूड़ा संयंत्र में बैठे कूड़े की हालत ठीक करने के आदेश दिए। भारी बारिश से कूड़ा संयंत्र के पास पहाड़ी दरक गई है। इससे कूड़ा संयत्र से कूड़ा नीचे की ओर चला आया है।
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी अधिकारी देशराज चौधरी ने कहा कि कूड़ा संयंत्र में कूड़े को सही करने के लिए नप ने आदमी लगा दिए हैं। इसे जल्द ही ठीक कर दिया जाएगा।
इनसेट....
लोगों की मिली शिकायत : एसडीएम
एसडीएम पालमपुर बलवान मंढोत्रा ने कहा कि उन्हें इस बात का पता चला तो वे जल्द लोहना के सुरड़ में पहुंचे। कूड़ा संयंत्र का दौरा कर नप के अधिकारियों को इसे ठीक करने के आदेश दिए हैं। इस नाले में आए कूड़े को देख आईपीएच के एक्सईएन को आदेश दिए हैं कि नाले में कोई पेयजल योजना बनी है, तो उसे जल्द बंद कर दिया जाए, ताकि लोगों को गंदा पेयजल पानी न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट.....
निहंग टीका आर्ट गैलरी में घुसा पानी
पालमपुर में रविवार सुबह हुई भारी बारिश से आर्ट गैलरी निहंग टीका में पानी घुस आया। इससे गैलरी को भारी नुकसान पहुंचा है, जबकि मंगलानी गारमेंट्स के पास भिरल खड्ड के पास एक डंगा गिर गया है। इससे लोनिवि को भारी नुकसान हुआ है। इसका कारण सड़क पर बिछाई जा रही केवल और वहां पर लगा निर्माण कार्य भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed