फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला अस्पताल पहुंची कायाकल्प योजना की टीम

धर्मशाला अस्पताल पहुंची कायाकल्प योजना की टीम

Fri, 16 Nov 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
धर्मशाला अस्पताल पहुंची कायाकल्प योजना की टीम
धर्मशाला अस्पताल पहुंची कायाकल्प की टीम
विज्ञापन

दो सदस्यीय टीम ने जांची अस्पताल की व्यवस्थाएं
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की कायाकल्प योजना की टीम ने जोनल अस्पताल धर्मशाला का निरीक्षण किया। मंडी जिला से आई दो सदस्यीय टीम ने धर्मशाला अस्पताल की सफाई, लैब, ओपीडी, प्रशासनिक कार्यालयों की गतिविधियों को जायजा लिया।

कायाकल्प योजना के मापदंडों में प्रथम आने पर अस्पताल को 50 लाख रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी जाती है। केंद्र सरकार ने इसके लिए प्रदेश स्तर पर निरीक्षण टीमों को गठन किया है, जो अस्पताल में व्यवस्थाओं को जांच रही हैं। टीम अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को भेजेगी, जहां से रिपोर्ट को केंद्र सरकार को जाएगी। शुक्रवार को टीम ने पहले चरण का निरीक्षण किया है। इसके बाद अभी दो बार टीम फिर से जायजा लेने आएगी। कायाकल्प योजना के तहत वर्ष 2015-16 में धर्मशाला अस्पताल प्रदेश में प्रथम पुरस्कार मिला था। उधर, धर्मशाला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. दिनेश महाजन ने कहा कि कायाकल्प योजना की टीम ने अस्पताल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed