फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   धर्मशाला में बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर लगेगा टैक्स

धर्मशाला में बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर लगेगा टैक्स

Wed, 07 Feb 2018 12:19 AM IST
Updated Wed, 07 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला में बाहरी गाड़ियों की एंट्री पर लगेगा टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला ने आम सभा में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर उपकर (सेस टैक्स) लगाने का प्रस्ताव पारित किया। अब बाहरी राज्य के छोटे वाहनों को स्मार्ट सिटी में प्रवेश करने के लिए 60 रुपये और बस तथा ट्रक को 200 रुपये उपकर देना होगा। इसके लिए शहर के प्रवेशद्वार सकोह, सुधेड़ और शीला चौक में जल्द ही बैरियर स्थापित करेगा।
इसके अलावा नगर निगम के दायरे में आने वाले शराब के ठेके से बिकने वाली शराब पर भी उपकर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसे प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। नगर निगम देसी शराब की एक बोतल पर पांच रुपये, अंग्रेजी की बोतल पर आठ रुपये और बीयर की बोतल पर तीन रुपये सेस कर वसूल करेगी। नगर निगम के दायरे में आने वाले फिल्म थिएटरों से भी शो टैक्स वसूलने का प्रस्ताव पारित किया गया है। वर्तमान में नगर निगम धर्मशाला में दो थिएटर हैं। नगर निगम शो की हर सीट के 10 रुपये टैक्स के रूप में लेगी।
विज्ञापन

बाक्स
पार्किंग स्थलों की होगी नीलामी
नगर निगम धर्मशाला की आम सभा महापौर रजनी ब्यास की अध्यक्षता में हुई। इसमें नगर निगम के दायरे में आने वाले सभी पार्किंग स्थलों को नए सिरे से नीलाम करने का फैसला लिया गया। वर्तमान समय में भागसूनाग, मैक्लोडगंज, धर्मशाला, सिद्धबाड़ी, आधुनिक स्कूल के सामने और नौर बलिंगा में नगर निगम की पार्किंग है। इसके अलावा शहर के सभी खस्ताहाल 23 सार्वजनिक शौचालयों की मरम्मत करने की हामी भरी गई। करीब 30 गेस्ट हाउस के आवेदनों को एनओसी देने की हामी भरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईजी ऑफिस भवन निर्माण पर लगे रोक
पुलिस मैदान में चल रहे आईजी ऑफिस भवन के निर्माण के विरोध में नगर निगम ने भी आम सभा में प्रस्ताव पारित किया है। नगर निगम ने भवन निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग उठाई। प्रस्ताव राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा।

हाउस में अमर उजाला की खबरों का असर
अमर उजाला में छपी वार्डों की समस्याओं का असर नगर निगम की आमसभा में दिखा। आम सभा में सार्वजनिक स्थानों पर बंद पड़े शौचालयों को तुरंत प्रभाव से ठीक करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके अलावा भागसुनाग वार्ड की पार्किंग समस्या के समाधान के लिए पार्किंग की एनओसी को स्वीकृति दी गई। साथ ही नए पार्किंग स्थलों को विकसित करने पर भी चर्चा हुई है।

ठेकेदारों को निर्माण सामग्री न मिलने पर हंगामा
पांच महीने बाद हुई नगर निगम की आम सभा की शुरूआत में ठेकेदारों को निर्माण सामग्री समय पर न मिलने पर हंगामा हुआ। भागसुनाग वार्ड के पार्षद ओंकार नैहरिया ने कहा कि वार्ड में चल रहे विकास कार्यों के लिए सामग्री समय पर नहीं मिल रही है। इस कारण ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आमसभा में कहा कि रास्ते के निर्माण सहित अन्य कामों में सामग्री समय पर उपलब्ध करवाई जाए।
लक्ष्य योजना की ग्रांट बढ़ाने की गुहार
नगर निगम ने प्रदेश सरकार से लक्ष्य योजना की ग्रांट बढ़ाने की गुहार लगाई है। पिछले वर्ष नगर निगम धर्मशाला को लक्ष्य योजना के तहत 1 करोड़ 10 लाख रुपये मिले थे। आम सभा लक्ष्य की ग्रांट जारी करने और नगर निगम धर्मशाला में 28 कर्मचारियों के पद सृजित करने की मांग उठी।

हाउस टैक्स के लिए नए एरिया में जल्द होगा सर्वे
नगर निगम धर्मशाला में जुड़े पंचायत क्षेत्रों की जल्द ही हाउस टैक्स के लिए सर्वे प्रक्रिया शुरू होगी। नगर निगम बनने के बाद नए जुड़े क्षेत्रों को दो साल तक हाउस टैक्स देने से छूट थी, जो अब पूरी होने वाली है। इसके चलते अब नगर निगम में जुड़े सभी पंचायत क्षेत्रों के लोगों को भी हाउस टैक्स देना होगा।


आयुक्त और अतिरिक्त आयुक्त की पहली आमसभा
नई सरकार के गठन के बाद नगर निगम धर्मशाला की पहली बैठक हुई। जिसमें आयुक्त संदीप कदम और अतिरिक्त आयुक्त सुखदेव सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा आमसभा में उपमहापौर देवेंद्र जग्गी, पार्षद रणधीर सिंह राणा, ओंकार नैहरिया, माया देवी, नीनू शर्मा, बिमला देवी, तेजेंद्र कौर, रोहित कुमार, सरोज गुलेरिया, शुषमा देवी, अंजू देवी, स्वर्णा देवी, सरिता कार्की, सुनील विक्रम, सर्व चंद और विशाल जम्बाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed