फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Crowds thronged the bus terminal on Raksha Bandhan.

Kangra News: रक्षाबंधन पर बस अड्डे पर उमड़ी भीड़

Sat, 29 Aug 2026 11:56 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged the bus terminal on Raksha Bandhan.
बस अड्डा जोगिंद्रनगर में रक्षाबंधन पर्व पर परिवहन निगम की बसों का इंतजार करती महिलाएं। संवाद
मंडी। रक्षाबंधन पर भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में महिलाएं घरों से निकलीं। एचआरटीसी की मुफ्त बस सुविधा का महिलाओं ने खूब लाभ उठाया। सुबह से ही मंडी बस अड्डे पर महिलाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। बस के रवाना होने से पहले ही महिलाएं सीटें संभालती नजर आईं। बस अड्डे से निकलते समय निगम की अधिकांश बसें यात्रियों से पूरी तरह पैक रहीं।
विज्ञापन


मंडी शहर ही नहीं, बल्कि ग्रामीण रूटों पर भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। कई जगह महिलाएं बस के इंतजार में खड़ी नजर आईं। रक्षाबंधन के लिए परिवहन निगम ने पहले ही बसों की व्यवस्था कर रखी थी। मंडी डिपो के सभी रूटों पर रोजाना की तरह नियमित बस सेवा चलती रही।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मंडी बस अड्डे से वाया गागल-सुंदरनगर जाने वाली निगम की बस में सवार उमा, संगीता, रजनी और कुंता देवी ने बताया कि वे भाई की कलाई पर राखी बांधने जा रही हैं। रक्षाबंधन पर सरकारी अवकाश होने से परिवार के साथ त्योहार मनाने का समय मिल गया है। मुफ्त बस सुविधा से आने-जाने में भी काफी सहूलियत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षाबंधन के दौरान निगम की सभी बसों का संचालन नियमित रूप से किया गया। अधिकतर रूटों पर महिलाओं ने मुफ्त बस सुविधा का भरपूर लाभ उठाया। यात्रियों की संख्या को देखते हुए बसों के संचालन पर विशेष नजर रखी गई।
पीयूष शर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम डिपो मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed