फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Kisan Sabha up in arms over incomplete construction of NH-003.

Kangra News: एनएच-003 के अधूरे निर्माण पर भड़की किसान सभा

Sat, 29 Aug 2026 11:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sabha up in arms over incomplete construction of NH-003.
टिहरा (मंडी)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-003 हमीरपुर-सरकाघाट-धर्मपुर-मंडी के अधूरे निर्माण और जनता को आ रही समस्याओं को लेकर हिमाचल किसान सभा ने एक बार फिर आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। किसान सभा के खंड संयोजक भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को सरौन और चोलथरा पंचायत कमेटियों का गठन किया गया। इसमें चोलथरा से मेहर चंद गारला और सरौन से ओम प्रकाश को प्रधान चुना गया।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों से निर्माणाधीन एनएच अभी तक अधूरा है। निर्माण कंपनी की ओर से तोड़े गए पारंपरिक रास्ते, बावड़ियां, हैंडपंप और रेन शेल्टर को दोबारा नहीं बनाया गया है। चोलथरा स्कूल और बाजार की पुरानी सड़क खड्ड से भी बदतर हो गई है। सड़क पानी से भरी रहती है। इसके अलावा अवाहदेवी, चोलथरा, रखोह और लौंगणी सहित कई स्थानों पर रेन शेल्टर न होने से यात्री परेशान हैं। पाड़छू पुल की अप्रोच रोड और दीवारें गुणवत्ताहीन हैं। कई मकानों को कटिंग से खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन

पिछले वर्ष अप्रैल में इस मुद्दे पर प्रदर्शन करने वाले नेताओं पर दर्ज प्राथमिकी की सभा ने निंदा की है, जिसके चलते 7 सितंबर को नेताओं को सरकाघाट कोर्ट में पेश होना है। किसान सभा ने घोषणा की है कि एनएच की समस्याओं और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए पांच सितंबर को सजाओपिपलू में सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कंपनी के खिलाफ हाईकोर्ट शिमला में भी याचिका दायर की गई है, जिसकी अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed