फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कांगड़ा घाटी रेलमार्गे पर फिर दो ट्रेनें बंद

कांगड़ा घाटी रेलमार्गे पर फिर दो ट्रेनें बंद

Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा घाटी रेलमार्गे पर फिर दो ट्रेनें बंद
धर्मशाला।
विज्ञापन

पठानकोट से जोगिंद्रनगर तक करीब 164 किलोमीटर लंबे कांगड़ा घाटी रेलमार्ग की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। रेलगाड़ियों के डिब्बों की कमी के चलते इस रेलमार्ग पर दो ट्रेनों का का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे पहले इसी साल बरसात के मौसम में कांगड़ा व ज्वालामुखी के बीच ल्हासे गिरने से यह रेलमार्ग लगभग दो माह से भी अधिक समय तक बंद रहा था।
रेलवे सूत्रों के अनुसार कांगड़ा घाटी रेलमार्ग पर बरसों से चल रहे करीब दो दर्जन रेल कोचों को मरम्मत के लिए कालका भेजा गया है। इस कारण पठानकोट-जोगिंद्रनगर के बीच रोजाना चलने वाली सात रेलगाड़ियों में से दो रेलगाड़ियों का परिचालन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। इसी वजह से पूर्व में भी बैजनाथ-पपरोला रेलवे स्टेशन से सुबह 10.50 पर चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 2पीबीजे और सायं साढ़े 5 बजे चलने वाली रेलगाड़ी संख्या 8पीबी का संचालन बंद किया गया था। अब बीते शनिवार से पठानकोट से सुबह साढ़े चार बजे चलकर सुबह 10.45 बजे बैजनाथ पहुंचने वाली रेलगाड़ी संख्या एक पीबी और बैजनाथ-पपरोला से दोपहर 2.10 पर पठानकोट जाने वाली रेलगाड़ी संख्या 6पीबी को आगामी आदेशों तक बंद कर दिया गया है। इस कारण इस रेलमार्ग पर रोजाना सफर करने वाले हजारों यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है क्योंकि दिन के समय चलने वाली इन रेलगाड़ियों को बंद करने से अन्य रेलगाड़ियों में भीड़ बढ़ना स्वाभाविक है।
विज्ञापन

--
कब तक बोझा ढोएंगे बूढ़े इंजन
कांगड़ा घाटी नैरोगेज लाइन पर चलने वाली रेलगाड़ियों को पहले से ही बूढ़े इंजन खींच रहे हैं। जेडीएम के ये इंजन 80 के दशक में इस रेलमार्ग पर उतारे गए थे, जो अपनी निर्धारित परिचालन आयु वर्षों पहले पूरी कर चुके हैं। इसके बावजूद इन्हीं इंजनों को बार-बार मरम्मत करके इस रेलमार्ग पर दौड़ाया जा रहा है। नतीजतन अमूमन रेलगाड़ियां बीच रास्ते में हांफ जाती हैं या निर्धारित समय से घंटो देरी से चलती हैं। कुछ वर्ष पहले रेल विभाग ने इस मार्ग पर नए नैरोगेज इंजन चलाने का प्रपोजल बनाया था जो आज तक कागजों में ही बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
नैरोगेज लाइन के दो पेयर के डिब्बे मरम्मत के लिए कालका भेजने के कारण दो रेलगाड़ियों का संचालन फिलहाल बंद है। हालांकि जोगिंद्रनगर के लिए सायं चलने वाली रेलगाड़ी बहाल कर दी गई है।
- रमेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक, बैजनाथ-पपरोला
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed