फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   ज्वालामुखी में एनएच से हटवाया अतिक्रमण

ज्वालामुखी में एनएच से हटवाया अतिक्रमण

Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी में एनएच से हटवाया अतिक्रमण
ज्वालामुखी में एनएच से हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन

प्रशासन की चौथे दिन भी जारी रही कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। ज्वालामुखी शहर को अतिक्रमण मुक्त करने को लेकर प्रशासन की कार्रवाई चौथे दिन भी जारी रही। अतिक्रमण हटाने के लिए खुद एसडीएम राकेश शर्मा ने मोर्चा संभाला। शनिवार को प्रशासन ने राष्ट्रीय राज्यमार्ग-88 बौहण चौक से अस्पताल तक एनएच से अतिक्रमण को हटाया। प्रशासन ने यह कार्रवाई पुलिस बल के अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में की। वहीं, बस स्टैंड के पीछे बनी मार्केट में भी दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाया गया। इसमें होटल, ढाबे और दुकानों के छज्जे तोड़े गए। प्रशासन ने मंदिर मार्ग पर रेहड़ी-फड़ी लगाने और दुकानों से बाहर सामान न रखने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसा करने वालों के खिलाफ प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा। एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा के नेतृत्व में कार्यकारी तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, कार्यकारी अधिकारी नप देशराज चौधरी, डीएसपी योगेश दत्त जोशी, लोनिवि एसडीओ नितिन चौधरी समेत अन्य विभागों के अधिकारियों ने अवैध कब्जों के खिलाफ यह कार्रवाई की है।
ज्वालामुखी होगा अतिक्रमणमुक्त : राकेश
एसडीएम ज्वालामुखी राकेश शर्मा ने कहा कि कोर्ट के आदेशों को अमलीजामा पहनाने के लिए मुख्य मंदिर मार्ग पर अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई है। पूरे शहर को अतिक्रमणमुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सुरक्षा के प्रंबध पूरे : डीएसपी
डीएसपी योगेश दत्त जोशी ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाया जा रहा है। पुलिस बल की कोई भी कमी नहीं रखी गई है। सुरक्षा के प्रबंध पूरे किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed