फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एबीवीपी ने की रुसा को हटाने की मांग

एबीवीपी ने की रुसा को हटाने की मांग

Sun, 24 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
एबीवीपी ने की रुसा को हटाने की मांग
कांगड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कांगड़ा में करवाया गया। निर्वासित तिब्बत सरकार की पूर्व गृह मंत्री गेरी डोलमा ने अधिवेशन में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं, अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी कविता ठाकुर विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहीं। कार्यक्रम में संगठन मंत्री केएल रघुनंदन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

रघुनंदन ने कहा कि एबीवीपी विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। सगंठन ने शिक्षा, नारी उत्थान, खेलों, अध्यात्मिक क्षेत्र जैसे कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर देश के लिए काम किया है। मुख्य अतिथि गेरी डोलमा ने कहा कि तिब्बत और भारत के आपसी संबंध हमेशा भाइयों की तरह से रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कविता ठाकुर ने कहा कि युवतियों की शिक्षा पर ज्यादा जागरूकता फैलानी चाहिए। देश की छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ खेलों और अन्य विषयों में काफी आगे निकल रही हैं। ऐसे में हर युवती को उन्नत शिक्षा मिले, इसकी ओर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर रूसा को हटाने की भी जोरदार मांग की गई। संगठन के विनोद अग्रवाल, सचिन, डॉ. नागेश ठाकुर, नवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस दौरान अभाविप गुप्तगंगा से लेकर कांगड़ा तक रैली निकाली। अधिवेशन में छात्र नेताओं ने छात्र संघ चुनावों, फीस वृद्धि, शिक्षा प्रणाली के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। छात्रों ने रैली के माध्यम से छात्रों की समस्याओं को भी उठाया। परिषद ने छात्रों को आने वाले समय में रूसा को हटाने के लिए आंदोलन की भी बात कही। छात्र नेताओं ने कहा कि परिषद रूसा के खिलाफ अंत तक लड़ेगी। छात्रों का भविष्य रूसा की वजह से खराब हुआ है। राष्ट्रीय मंत्र निधि त्रिपाठी ने छात्रों को आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed