{"_id":"5c967d5dbdec221456011ccb","slug":"131553366365-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमकॉम की टॉपर श्वेता सहित अन्य मेधावी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमकॉम की टॉपर श्वेता सहित अन्य मेधावी सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमकॉम की टॉपर श्वेता और अन्य मेधावी सम्मानित
धर्मशाला कॉलेज के वाणिज्य विभाग का सांस्कृतिक समारोह
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के वाणिज्य विभाग ने वार्षिक सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व प्राध्यापक एवं प्राचार्य जीडी मारवाह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र खनियारा (धर्मशाला) के पूर्व निदेशक डॉ कुलवंत राणा और कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील के मेहता विशेष अतिथि रहे।
कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी और राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वाणिज्य विभाग के प्रथम वर्ष के छात्रों की भारतीय सेना के पराक्रम पर आधारित लघु नाटिका सबसे बुरा कौन को दर्शकों ने खूब सराहा। भाषण प्रतियोगिता में वंदना पठानिया पहले, आरुषी घई दूसरे, अंकिता और नेहा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विवि की एमकॉम की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान पाने वाली पूर्व छात्रा श्वेता कोहली, रिया अग्रवाल और सिमरन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वाणिज्य विभाग के आकाश और ईशा गुप्ता को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रो. वीना अवस्थी, प्रो. मदन गुलेरिया, प्रो. अमरीश घई, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. नरेश शर्मा, प्रो. मलकीयत, प्रो. सपना, प्रो. शिवानी, प्रो. बलराज, प्रो. ओपी कपूर, प्रो. संजीव राणा, एमकॉम की टॉपर श्वेता कोहली के पिता मनीष कोहली भी मौजूद रहे।