{"_id":"59e39cd54f1c1bc9678b6010","slug":"131508089045-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन सीटों पर फूट सकती है बगावत की चिंगारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन सीटों पर फूट सकती है बगावत की चिंगारी
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। रविवार को भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने की अटकलों ने दिन भर संभावित प्रत्याशियों, समर्थकों और लोगों की धुकधुकी बढ़ाए रखी। दोपहर बाद अचानक सोशल मीडिया में जिला कांगड़ा के भाजपा प्रत्याशियों की तथाकथित सूची जारी हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद कहीं तो अटकलों के लड्डू फूटे तो कहीं निराशा और बगावत की योजनाएं बनने लगीं। सोशल मीडिया में जारी तथाकथित सूची में जिले की तीन महत्वपूर्ण सीटों पर नए चेहरों को जगह देने का दावा किया गया। तथाकथित सूची में जो चेहरे थे, वे संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मूलत: निवासी नहीं थे।
विज्ञापन
देर शाम तक समर्थक अपने-अपने संभावित भाजपा प्रत्याशियों की सूची की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करते रहे। प्रत्याशियों की सूची की घोषणा होने के बाद ही नेताओं के समर्थकों ने अपनी अगली योजना को मूर्तरूप देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
कांगड़ा जिला की दो विधानसभा सीटों पर तो संभावित प्रत्याशियों के सैकड़ों समर्थक एकत्र होकर भावी रणनीति बनाने में जुट गए। इसमें टिकट न मिलने पर बगावत के तेवर अख्तियार करके निर्दलीय चुनाव लड़ने पर भी मंथन देर रात तक चलता रहा।
हालांकि, दावेदारी की दौड़ में शामिल उम्मीदवार पार्टी हाईकमान की ओर से आधिकारिक सूची जारी होने तक खुलकर बोलने को कोई भी तैयार नहीं हुए। विरोध की चिंगारी मन में दबाकर बैठे उम्मीदवार और समर्थक अब सोमवार को प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही अगली रणनीति पर कदम उठाया जाएगा।