फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   13 killed in the district from Corona

कांगड़ा में पहली बार 13 की मौत, 631 संक्रमित

Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
13 killed in the district from Corona
धर्मशाला। जिले मंगलवार को 13 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है, वहीं एक दिन में 631 लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए हैं । वहीं, 200 मरीजों ने वायरस को मात दी है। सीएम कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि डाडासीबा के पुलवारा गांव के 51 वर्षीय व्यक्ति की धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई। खुंडियां के बड़ी कलां गांव के बुजुर्ग व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। शाहपुर के 68 वर्षीय बुजुर्ग ने भी टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है।
विज्ञापन

बैजनाथ के मनरेरा गांव की 35 वर्षीय युवती की भी टांडा अस्पताल में मौत हो गई। नगरोटा बगवां के बटरेर पंचायत की 62 वर्षीय महिला की टांडा में मौत हो गई। जवाली के धरोटी गांव की 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की भी धर्मशाला अस्पताल में मौत हो गई। धर्मशाला के दाड़ी के 91 वर्षीय बुजुर्ग ने भी धर्मशाला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिपुर के बोहन गांव की 84 वर्षीय महिला ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ा है। पालमपुर के बादल गांव की 73 वर्षीय महिला की टांडा, ऊना जिला के हरोली की 76 वर्षीय महिला, धर्मशाला के कोतवाली बाजार के 55 वर्षीय व्यक्ति, पालमपुर के लूहना गांव के 54 वर्षीय व्यक्ति और नगरोटा बगवां के वार्ड नंबर दो की 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि संक्रमितों में एसएसबी सपड़ी के 11 जवान, बंडी के चार लोग, उपमंडल कांगड़ा के 50 से अधिक लोग, धर्मशाला के बडोल के पांच लोग, सियुणी के तीन लोग, बरियाल के छह लोग, कांगड़ा के घुरकड़ी के चार लोग, नूरपुर के छह लोग और जिला कांगड़ा के अन्य क्षेत्रों के लोग संक्रमण का शिकार हुए हैं। अब तक जिले में कुल 15888 मामले सामने आ चुके हैं, इनमें से 11798 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वहीं, 3757 मरीजों का उपचार चल रहा है और 331 की मौत दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed