{"_id":"5bf6e89fbdec2241cd16b627","slug":"121542908063-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार चाहिए तो 26 को आईटीआई शाहपुर आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार चाहिए तो 26 को आईटीआई शाहपुर आएं
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार चाहिए तो 26 को आईटीआई शाहपुर आएं
कैंपस इंटरव्यू में 40 युवाओं को मिलेगी नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। आईटीआई शाहपुर में 26 नवंबर को लुधियाना की एम्सन गियर लिमिटेड कंपनी कैंपस साक्षात्कार के माध्यम से युवाओं को नौकरी देगी। 26 नवंबर को युवाओं की लिखित परीक्षा होगी। उसके बाद चयनित युवाओं का इंटरव्यू होगा। कैंपस साक्षात्कार में वे युवा भाग ले सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 25 वर्ष के बीच और फिटर, टर्नर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक व्यवसायों में 2017, 2018 में आईटीआई से पास आउट कोर्स पास कर रखा हो। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शाहपुर के प्रधानाचार्य ई. एसके लखनपाल ने बताया कि चयनित युवाओं को कंपनी प्रशिक्षुओं को 8500 रुपये महीना ट्रेनिंग के दौरान देगी। बाद में उन्हें नियमित किया जाएगा। प्रोविडेंट फंड, 7 कैजुअल लीब और 15 अर्जित लीव मिलेंगी। प्रशिक्षुओं को पहले ही दिन से ईएसआई का लाभ मिलेगा। इसके अलावा कंपनी रियायती दरों पर यूनिफॉर्म, जूते और बस की सुविधा देगी। ओवरटाइम भी दिया जाएगा। इस दिन युवा प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं।