फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   एलआईसी देहरा शाखा पर लटका ताला

एलआईसी देहरा शाखा पर लटका ताला

Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
एलआईसी देहरा शाखा पर लटका ताला
परागपुर (कांगड़ा)। विधानसभा चुनाव के चलते भारतीय जीवन बीमा निगम की देहरा शाखा के लगभग सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के चुनाव ड्यूटी पर जाने से शाखा कार्यालय में शनिवार को कार्यदिवस होने के बावजूद ताला लटका रहा।
विज्ञापन

बाकायदा कार्यालय के मुख्य द्वार पर लिखित सूचना चस्पां की गई थी कि सभी कर्मचारी और अधिकारी चुनाव ड्यूटी पर धर्मशाला में रिहर्सल करने गए हैं। एलआईसी की देहरा शाखा में 34 कर्मचारी एवं अधिकारी कार्यरत हैं। इनमें 33 कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी लगाई है, जबकि एक महिला कर्मी की हालांकि चुनाव ड्यूटी नहीं लगाई गई है, लेकिन एक महिला कर्मचारी के सहारे शाखा को खोला नहीं जा सकता था, इस कारण शनिवार को कार्यालय बंद करना पड़ा। निगम की इस शाखा के तहत जसवां परागपुर, ज्वालामुखी, देहरा के अलावा ज्वाली विस क्षेत्र का कुछ भाग आता है। शाखा में कार्यरत कर्मियों के चुनाव ड्यूटी पर होने के कारण इन क्षेत्रों के जीवन बीमा निगम के सैकड़ों उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


-शाखा कार्यालय के 34 कर्मियों में से एक महिला कर्मी को छोड़ कर शेष 33 कर्मियों की चुनाव ड्यूटी लगा दी गई है। इस कारण शनिवार को कार्यालय बंद करना पड़ा। इस बारे में उपायुक्त कांगड़ा से बात की है, जिन्होंने आश्वस्त किया है कि कुछ कर्मियों की ड्यूटी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पीसी वर्मा, प्रबंधक, एलआईसी शाखा देहरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed