{"_id":"5c8becc0bdec22142f01a34d","slug":"11552673984-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालमपुर होली मेले में शतेंद्र सरताज मचाएंगे धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालमपुर होली मेले में शतेंद्र सरताज मचाएंगे धमाल
विज्ञापन
पालमपुर में सतेंद्र सरताज, करनैल और दीक्षित जमाएंगे रंग
राज्य स्तरीय होली मेले का 18 तो एडीसी राघव करेंगे शुभारंभ
मुख्य सचिव अग्रवाल 21 को करेंगे समापन
अमर उजाला ब्यूरो
पालमपुर (कांगड़ा)। राज्य स्तरीय होली मेला पालमपुर में पंजाबी गायक सतेंद्र सरताज लोगों को पंजाबी गानों पर नचाएंगे तो पहाड़ी और वॉलीबुड कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन करेंगे। पालमपुर में 18 से 21 मार्च तक चलने वाले राज्य स्तरीय होली मेले की शुरुआत एडीसी तो इसका समापन मुख्य सचिव करेंगे।
मेले के लिए कलाकारों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। 18 मार्च को शुरू होने वाली मेले का शुभारंभ एडीसी राघव शर्मा करेंगे। इस दिन सांस्कृतिक संध्या में विक्की चौहान और पहाड़ी गायक धीरज शर्मा लोगों का मनोरंजन करेंगे। 19 मार्च को हिंदी कलाकार नितिन कुमार और हास्य कवि सम्मेलन भी होगा। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार मुख्यातिथि होंगे। 20 मार्च को पंजाबी कलाकार सतेंद्र सरताज संध्या के मुख्य कलाकार होंगे। उनके साथ लोक गायक करनैल राणा भी अपनी प्रस्तुति देंगे। डीआईजी संतोष पटियाल मुख्य अतिथि होंगे। मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 21 मार्च को वॉलीबुड कलाकार पूर्ण शिवा और आनंदी मिश्रा दर्शकों को नचाएंगी तो संजीव दीक्षित भी अपनी प्रस्तुति देंगे। मेले का समापन प्रदेश के मुख्य सचिव बीके अग्रवाल करेंगे। होली मेला कमेटी अध्यक्ष एवं एसडीएम पालमपुर पंकज शर्मा ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम चार बजे से रात दस बजे तक चलेंगे।