{"_id":"5bc23c41bdec2269c10f8406","slug":"11539456065-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गगल में चोरों ने घर से 22 तोले सोना, 45 हजार नकद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गगल में चोरों ने घर से 22 तोले सोना, 45 हजार नकद
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
गग्गल में घर से 22 तोले सोना, नकदी उड़ाई
गगल (कांगड़ा)। शनिवार शाम को गग्गल में एक घर से चोरों ने लगभग आठ लाख के गहने तथा नकदी उड़ा ली। जानकारी के अनुसार गग्गल निवासी योगराज शाम के समय परिवार के साथ घर के पास ही एक शादी समारोह में गए हुए थे। उसी दौरान उनके घर में चोरों ने सेंध लगाकर घर के एक कमरे में रखे संदूक को तोड़कर उसमें से लगभग 22 तोले सोने के गहने तथा 45 हजार की नकदी पर हाथ साफ कर लिया। घर के मालिक योगराज ने बताया कि अपने परिवार के साथ कुछ देर के लिए एक समारोह में गए थे, जहां से वापस आने पर उन्होंने घर के एक बेड बॉक्स को खुला हुआ पाया और उसका सामान इधर-उधर बिखरा था। चोरों ने सीधे उसी संदूक को खोला है, जिसमें कि यह गहने तथा नकदी रखी हुई थी। साथ ही चोरों ने घर के बेड बॉक्स को खोलकर उसे भी खंगाला है। महत्वपूर्ण है कि पिछले कुछ समय में गग्गल तथा इसके आसपास क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसके चलते स्थानीय लोगों में हर समय दहशत का माहौल बना रहता है। गग्गल पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि उन्हें इसके बारे में सूचना मिली है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।