{"_id":"5ac12f9e4f1c1bd6618b4e24","slug":"11522610078-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीपीएल सूची सर्वे को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीपीएल सूची सर्वे को लेकर हंगामा, पुलिस बुलाई
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
डाडासीबा (कांगड़ा)। विकास खंड परागपुर की डाडासीबा पंचायत में रविवार को बीपीएल सूची को लेकर खूब हंगामा हुआ। लोगों ने बीपीएल के लिए हुए सर्वे पर प्रश्नचिन्ह खड़े कर रोष प्रकट किया। स्थिति बेकाबू होता देख प्रधान बबिता कुमारी ने मौके पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत करवाया।
स्थानीय लोगों ने बीपीएल चयन को लेकर हुए सर्वे पर अपना विरोध प्रकट किया। लोगों का कहना था कि सर्वे टीम ने गलत ढंग से सर्वे कर अपात्र परिवारों का चयन किया है। करीब तीन घंटे की ग्राम सभा की कार्रवाई में इसको लेकर खूब हंगामा हुआ। विकास खंड परागपुर की डाडासीबा पंचायत में पहले से 75 बीपीएल परिवारों में से 16 अपात्र परिवारों को निकाल कर उतने ही पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में डाला गया। बीपीएल सूची से काटे गए नामों में शीला देवी, निर्मला देवी, प्रदीप कुमार, लक्ष्मण सिंह, मसया देवी, बलबिंदर सिंह, अजय कुमार और मेहर सिंह आदि ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में एसडीएम देहरा से भी शिकायत करेंगे।