फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   35 प्रतिशत के साथ लें तीन दिन की छुट्टियों का मजा

35 प्रतिशत के साथ लें तीन दिन की छुट्टियों का मजा

Thu, 22 Nov 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
35 प्रतिशत के साथ लें तीन दिन की छुट्टियों का मजा
होटलों में 35 फीसदी छूट के साथ लें तीन दिन की छुट्टियों का मजा
विज्ञापन

धर्मशाला-मैक्लोडगंज में पर्यटकों को निजी होटलियर दे रहे विशेष छूट
सुबह पर्यटकों को दी जाएगी निशुल्क चाय-कॉफी
विपिन चौधरी
धर्मशाला। शुक्रवार से रविवार तक होने वाली तीन छुट्टियों का पर्यटक धर्मशाला-मैक्लोडगंज में कमरों की बुकिंग में 35 प्रतिशत की छूट के साथ मजा ले सकते हैं। इस दौरान उन्हें सुबह की चाय और कॉफी भी निजी होटल व्यवसायियों की ओर से मुफ्त में दी जाएगी।
होटल एसोसिएशन धर्मशाला-मैक्लोडगंज के अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने बताया कि पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए होटल व्यवसायियों ने 35 जबकि सीनियर सिटीजन को 40 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। यह निर्णय तीन दिन तक लगातार हो रही छुट्टियों के कारण लिया गया है। बांबा के अनुसार डूब रहे पर्यटन व्यवसाय को इस 35 प्रतिशत छूट ने कुछ राहत प्रदान की है, जिसके चलते शून्य ऑक्यूपेंसी पर चल रहे पर्यटन को 40 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी तक पहुंचाया है। हालांकि गत वर्ष इस दौरान यहां 70 प्रतिशत के आसपास ऑक्यूपेंसी थी। मौजूदा सीजन में 30 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी कम होने के बावजूद होटल व्यवसायी इसे अच्छा मान रहे हैं, क्योंकि प्रदेश में होटलों पर हुई कार्रवाई के कारण यहां के पर्यटन को काफी धक्का लगा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम के होटलों में मौजूदा समय में 70 प्रतिशत के करीब ऑक्यूपेंसी है। इस दौरान निगम के होटलों में कोई विशेष छूट नहीं है। निगम के एजीएम अश्वनी सोनी ने बताया कि टूरिज्म के होटलों में पर्यटन सीजन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। हिमाचल पथ परिवहन निगम धर्मशाला के क्षेत्रीय प्रबंधक पंकज चड्डा ने बताया कि पर्यटकों की संख्या अधिक हुई तो धर्मशाला से दिल्ली-चंडीगढ़ के लिए विशेष बसों की सुविधा मुहैया करवाएगा।
विज्ञापन


इनसेट


डलहौजी के कारोबारियों की बर्फबारी पर टिकी आस
डलहौजी (चंबा)। पर्यटन नगरी डलहौजी में इन दिनों सैलानियों की संख्या में कमी आ गई है। इस वजह से पर्यटन व्यवसायियों समेत स्थानीय कारोबारी मायूस हैं। हालांकि पिछले सप्ताह डलहौजी में बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। मगर अब अचानक पर्यटकों की संख्या में भारी कमी दर्ज की गई है। पर्यटकों की आमद में आने वाली कमी का मुख्य कारण बच्चों की आगामी समय में होने वाली परीक्षाओं को भी माना जा रहा है। हालांकि सर्दियों के सीजन में डलहौजी में बर्फबारी होने से पर्यटकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। डलहौजी से घूमने आए दिल्ली के पर्यटक राजन ने बताया कि वह परिवार के साथ डलहौजी में बर्फबारी देखने की उम्मीद लेकर आए थे। मगर यहां दिन के समय धूप देखने को मिल रही है। हालांकि सुबह और शाम कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। पर्यटन व्यवसायी अमन महिंद्रू का कहना है कि बर्फबारी के बाद डलहौजी में सैलानियों की आमद बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed