फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   कॉमन लैंड पर भवन निर्माण पर सीटीए को नोटिस

कॉमन लैंड पर भवन निर्माण पर सीटीए को नोटिस

Fri, 16 Nov 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कॉमन लैंड पर भवन निर्माण पर सीटीए को नोटिस
कॉमन लैंड पर भवन बनाने पर सीटीए को नोटिस
विज्ञापन

सेंट्रल तिब्बत एडमिनिस्ट्रेशन को सात दिन में देना होगा जवाब
एमसी की टीम ने मौके का किया निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। कॉमन लैंड पर बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए भवन निर्माण पर सीटीए (सेंट्रल तिब्बत एडमिनिस्ट्रेशन) को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। नगर निगम धर्मशाला के इस नोटिस का जवाब सीटीए को एक सप्ताह के अंदर देना होगा। सीटीए पर कॉमन लैंड पर बिना एनओसी के पांच मंजिला भवन बनाने का आरोप है। नोटिस का जवाब आने के बाद ही नगर निगम आगामी कार्रवाई करेगा।
नगर निगम के वार्ड नंबर तीन और चार को जाने वाले रास्ते में गेट लगाने पर स्थानीय लोगों के विरोध के चलते शुक्रवार को एमसी के पदाधिकारियों और अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। सीटीए के अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में टीम ने पूरे रास्ते का निरीक्षण किया। साथ ही कॉमन लैंड के संबंध में स्थानीय लोगों की ओर से दिखाए गए भूमि के कागजों की जांच के बाद पाया गया कि तिब्बती लाइब्रेरी के समीप कॉमन लैंड थी, जिस पर भवन का निर्माण हो चुका है। ऐसे में सीटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ है। इसका सात दिनों में जवाब देना होगा।
विज्ञापन


-कॉमन लैंड पर भवन निर्माण को लेकर सीटीए ने कोई एनओसी नगर निगम से नहीं ली है। इसलिए सीटीए को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
- प्रभात चौधरी, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम धर्मशाला

सब नियमों के अनुसार हुआ: दावा
सीटीए ने भवन का निर्माण नियमों के अनुसार किया है। भवन निर्माण के दस्तावेज नगर निगम के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत किए जाएंगे।
- दावा शेरिंग, तिब्बतीयन बंदोबस्त अधिकारी
इनसेट....
स्थानीय लोगों के रास्तों पर किया अतिक्रमण: मंगत
हिमालयन गद्दी यूनियन के उपाध्यक्ष कैप्टन मंगत राम ने आरोप लगाया है कि सीटीए ने स्थानीय लोगों के कई रास्तों पर अतिक्रमण कर लिया है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह कतई बर्दाश्त नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed