{"_id":"5b2bedf14f1c1b6a4d8b7d14","slug":"111529605617-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीसीपी एक्ट लागू होने पर भी परागपुर की प्लानिंग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीसीपी एक्ट लागू होने पर भी परागपुर की प्लानिंग नहीं
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
परागपुर के लिए साडा ने नहीं बनाई योजना
जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर, गंदगी ठिकाने लगाने की नहीं की व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
परागपुर (कांगड़ा)। जिस परागपुर पंचायत को स्वच्छता के पुरस्कार से नवाजा जा चुका है वहां आज गंदगी के ढेर लगे हैं। ये हालत तब है जब परागपुर को धरोहर गांव के अलावा विशेष क्षेत्र का भी दर्जा मिला हुआ है।
यहां पर कूड़ा-कर्कट और गंदगी के ढेर लगे हैं। उप-तहसील कार्यालय परिसर की तरफ जाने वाले रास्ते के साथ साइन बोर्ड के समीप गंदगी का ढेर लगा है। परागपुर बाजार में आजकल गंदे पानी की निकासी का कार्य चला है। पंचायत के पास गंदगी और कूड़ा फेंकने का कोई भी प्रावधान नहीं है। इसके चलते पंचायत अपने आपको असहाय महसूस कर रही है। पंचायत प्रधान इस बारे में में प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को पत्र लिखकर परागपुर के पास कूड़ा संयंत्र लगाने की मांग कर चुके हैं।
परागपुर में टीसीपी एक्ट लागू होने के बावजूद साडा प्रशासन की तरफ से यहां कोई प्लानिंग नहीं की है। इस कारण भी परागपुर में विकास का पहिया थम गया है। स्थानीय निवासी आशीष, अरुण, विपुल, विक्की, नवीन, अमित, रिशु, पंकज, विनोद, सतीश, राकेश, संदीप, विक्रम, अभनिष, प्रदीप ने धरोहर गांव कमेटी गरली-परागपुर और विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डीसी कांगड़ा से आग्रह किया है कि वे परागपुर की समस्याओं के निवारण को लेकर कमेटी और प्राधिकरण को अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दें। उनकी जवाबदेही भी तय करें। परागपुर को लेकर आज तक कमेटी और प्राधिकरण ने गंभीरता नहीं दिखाई है।
विज्ञापन
आजकल पंचायत बाजार में निकासी नाली ठीक करवाई जा रही है। इस कारण नालियों से गंदगी निकाल कर उसे एकांत स्थान पर फिंकवाया जा रहा है। कूड़े संयंत्र लगवाने का आग्रह भी प्रदूषण बोर्ड से किया था। -सुदेश शर्मा, प्रधान, परागपुर पंचायत